2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीआर के इस शहर में अचानक से हिंडन की सफाई देखने पहुंचे मंडलायुक्त, मचा हड़कंप

गाजियाबाद में पॉल्यूशन फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर रोक लगाने के दिए निर्देश, एसडीएम को सौंपी जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 May 2018, 3:35 PM IST

dr prabhat kumar

गाजियाबाद। हिंडन नदी को स्वच्छ बनाने के लिए जनपद गाजियाबाद में निर्मल हिंडन अभियान चलाया जा रहा है. आज अचानक से इसकी समीक्षा लेने के लिए मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार अचानक से कलेक्ट्रेट पहुंचे। बिना किसी जानकारी दिए जाने के आने की वजह से अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी विभाग के अधिकारियों की बैठकक बुलाई गई। इसमें अब तक हिंडन की सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए गए कदम की जानकारी ली गई। इस दौरान मंडलायुक्त ने हिंडन को गंदा करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कारवाई किए जाने के दिशा निर्देश दिए।

देश की सबसे लंबी एलिवेटिड रोड खुद अपने लिए बनाएगी बिजली

किसानों को भी किया जाए प्रेरित
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने प्रशासन, नगर निगम तथा जीडीए सहित तमाम विभागों को इस बार एक लाख पौधे लगाने जाने का टारगेट दिया। उन्होने कहा कि हिंडन को निर्मल और पावन बनाने के लिए इसके आसपास के एरिया में पौधे लगाये जाएं और उनको संरक्षित किया जाए। हिड़न नदी की जल कुम्मी निकलवाकर साफ किया जाये और जल कुम्भी की खाद बना दी जाये। नदी के किनारे की भूमि पर तीन लाइनों में वृक्षारोपड किया जाये। जिन किसानों की जमीने नदी के किनारे है उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाये।

यूपी के इस शहर में पॉल्यूशन फ्री होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट

पॉल्यूशन को लेकर सख्त नजर आए मंडलायुक्त
हिंडन नदी की बढती गंदगी को देखकर मंडलायुक्त काफी नाराज हुए उन्होने स्पष्ट किया कि जो फैक्ट्री हिंडन को जहरीला बनाती है उनपर लगाम कसी जाए। पानी को गंदा करने वाली ओद्यौगिक इकाईयों की जाॅच करने के लिए एसडीएम को आदेश दिए गए। वहीं नदी में गिरने वाले सभी 07 नालो में गन्दगी को रोकने के लिए जाल लगवाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही ओद्यौगिक इकाईयों से पहले के नदी के जल तथा इकाईयों के बाद नदी में बहने वाले जल के प्रदूशष जांच कराने के लिए आदेश दिए गए।

बसपा और रालोद से गठबंधन को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बडा बयान

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
हिंडन की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, नगर आयुक्त सीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर हिमांशु गौतम, प्रभारी निदेशक वीपी सिंह समेत अऩ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कैराना उपचुनाव में बीजेपी की वापसी के लिए रण में उतरे ग़ज़ियाबाद के विधायक