डीएम ने बताया कि गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस के पास से घरेलु उड़ान शुरू होने के बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को काफी राहत महसूस होगी। उन्हें यहां से पहले दिल्ली जाना पड़ता है, जिसमें काफी समय भी खर्च होता है और दिल्ली के जाम का सामना भी करना पड़ जाता है। यहां घरेलु उड़ान शुरू होने से लोगों के समय और पैसे की बचत भी होगी।