प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर सभा से कुछ घंटे पहले आैर बाद तक उनकी सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स आैर जवान तैनात किए जाएंगे। इसमें पुलिसकर्मी, अर्द्धसैनिकबल आैर पीएसी के जवान शामिल हैं। वहीं प्रोग्राम के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी 15 एसपी, 25 एएसपी आैर 45 डीएसपी पर होगी। इसके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, अर्द्धसैनिक बल आैर पीएसी के जवानों की तैनाती होगी।