दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन बॉटेनिकल गार्डन पर मजेंटा लाइन मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने एमिटी यूनिवर्सिटी के मैदान का चयन किया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर विधायक पंकज सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन, एसएसपी लव कुमार, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को कार्यक्रम के प्लान पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर कहां लैंड करेगा अौर मंच कहां होगा, पर भी चर्चा हुई। वीवीआईपी, वीआईपी, प्रेस और आम जनता की कार्यक्रम स्थल पर एंट्री के बाबत भी चर्चा की गई। बैठक में 25 दिसंबर को यातायात को सुचारू बनाने और कार्यक्रम स्थल तक आने वाले वाहनों की पार्किंग स्थल पर भी बातचीत हुई।