गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-53 में स्थानीय विधायक पंकज सिंह ने एक नुक्कड़ सभा की और आम जनता को पीएम मोदी की जनसभा में आने का न्योता देते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। यह हम सबका सौभाग्य है कि वह नोएडा की धरती पर आ रहे हैं। उनके आने से न सिर्फ नोएडा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक स्वच्छ प्रशासन और आम जनता के हितों का संरक्षण करने वाली सरकार होने का संदेश जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के मैदान पर पीएम क्षेत्र की 50 हजार से अधिक जनता को संबोधित करेंगे।