
नोएडा। मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री इस बार सेक्टर-62 की जगह बोटेनिकल गार्डन से कुछ ही दूरी पर स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पिछले दो बार प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा के सेक्टर-62 में जनसभा को संबोधित किया था। इस बार भी सेक्टर-62 में ही सभा को संबोधित करने का प्लान था, लेकिन आखिरी मौके पर प्लान बदल दिया गया।
इसलिए बदला गया इस बार सभा स्थल
आपको बतादें कि पीएम नरेंद्र मोदी अब तक नोएडा में दो बार आ चुके हैं। उन्होंने दोनों ही बार सेक्टर-62 में उनके हेलीपेड बनाने से लेकर सभा संबोधन के लिए उसके पास ही आयोजित किया गया। ऐसे में तिसरे बार भी लोग पीएम को सुनने और उन्हें देखने के लिए सेक्टर-62 का कार्यक्रम स्थल मान रहे थे, लेकिन इस बार पीएम का आयोजन स्थल बदल दिया गया है। इसका कारण बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-62 की दूरी अधिक होना है। इसी के चलते इस बार प्रधानमंत्री मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसी से सटे एमिटी विश्वविद्यालय में सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन से लेकर पुलिस, प्राधिकरण अधिकारी जुटे हुए हैं।
दोपहर में पहंचेंगे नोएडा
अभी तक की जानकारी के अनुसार इस बार पीएम नरेंद्र मोदी नोएडा में सुबह नहीं बल्कि दोपहर में पहुंचे सकते हैं। उनका स्वागत खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्री और विधायक करेंगे। इसके लिए बोटेनिकल गार्डन पर हेलीपेड बनाने की तैयारी चल रही है। पीएम बोटेनिकल गार्डन पर हेलिकॉप्टर से उतरकर गाड़ी से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से सीधे सभा स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।
साफ-सफाई में जुटे अधिकारी
प्रधानमंत्री मोदी की नजर जहां तक पड़े वहां तक उन्हें साफ और सुंदर दिखार्इ पड़े। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने हर जगह साफ-सफाई शुरू कर दी है। इसके अलावा डिवाइडर पर भी पेंट किया जा रहा है।
Updated on:
21 Dec 2017 07:29 pm
Published on:
21 Dec 2017 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
