नोएडा

नशे में टल्ली युवती ने दोस्त संग बीच सड़क पर किया हंगामा, सब इंस्पेक्टर की वर्दी भी फाड़ी

Highlights- नोएडा के सेक्टर-19 की घटना - शराब पीकर हंगामा कर रही युवती दोस्त के साथ गिरफ्तार- पुलिस केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2019, 5:22 PM IST
noida.jpg

नोएडा. नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में रविवार देर रात शराब पीकर हंगामा कर रही एक युवती को उसके दोस्त के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि शराब के नशे टल्ली युवती अपने दोस्त के साथ सेक्टर-19 में रोड पर ही अश्लील हरकत कर रहे थे। जैसे ही पुलिस ने उन्हें टोका तो दोनों ने पुलिस के साथ पहले बदसलूकी की। इसके बाद मारपीट पर उतारू हो गए। इतना ही नहीं उसने सब इंस्पेक्टर की वर्दी तक फाड़ डाली।

सीओ प्रथम श्वेताभ पांडेय के मुताबिक, घटना नोएडा के सेक्टर-19 की है। जहां एक युवक और युवती सड़क के किनारे अश्लील हरकतें कर रहे थे। इस दौरान गश्त कर रहे नोएडा पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने दोनों को टोक दिया। यह सुनते ही युवक-युवती सब इंस्पेक्टर से ही भिड़ गए। इतना ही नहीं उन्होंने सब इंस्पेक्टर की वर्दी तक फाड़ डाली। इसके बाद एसआर्इ ने थाने में फोन कर पुलिस की टीम बुला ली, जिसमें महिला सिपाही भी थी।

पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आर्इ। इसके बाद जब युवती को मेडिकल के लिए ले जाया गया तो उसने बदसलूकी करते हुए महिला सिपाही प्रीति सैनी का गला दबाते हुए बाल भी खींचे। सीओ के अनुसार, दोनों नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भी हंगामा किया। उन्हें रोकने के लिए वहां और पुलिस बुलानी पड़ी। मेडिकल में दोनों ही ओवर ड्रिंक पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Published on: