नोएडा

Lockdown Live: दिल्ली-नोएडा बार्डर सील होने के बाद लगा जबरदस्त जाम, एम्बुलेंस भी फंसी

Highlights- दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सोमवार सुबह से ही जबरदस्त जाम- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिए बार्डर को सील करने के आदेश- जिला प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारी शहर को सैनिटाइज करने में जुटे
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 10:18 AM IST
noida.jpg

नोएडा. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सोमवार सुबह से ही जबरदस्त जाम लगा हुआ है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ही दिल्ली के सभी बार्डर सील करने की घोषणा कर दी थी, लेकिन इसक बावजूद सोमवार सुबह लोग गाड़ियां लेकर नोएडा-दिल्ली के बार्डर पर पहुंच गए। इस कारण नोएडा-दिल्ली बार्डर पर वाहनों को लंबा जाम लग गया है। इसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई है।

बता दें कि जनता कर्फ्यू के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। वहीं सीएम केजरीवाल ने भी दिल्ली में लॉकडाउन के साथ राजधानी की सीमाओं को सील कर दिया है। इसके बावजूद लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। इसका नजारा सोमवार को नोएडा-दिल्ली बार्डर पर देखने को मिला। जहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी हुई है।

बता दें कि सरकार व प्रशासन के एक के बाद एक बड़े कदम उठाने के बाद भी लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले की बात करें तो यहां अब तक आठ कोरोना वायरस पॉजिटिव मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 297 लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 227 निगेटिव आई है। वहीं 68 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। विभाग के अनुसार, संक्रमित मरीजों की हालत स्थिर है। जिला प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारी शहर को सैनिटाइज करने में जुटे हैं।

Published on: