नोएडा

अब Facebook और Twitter से भी ऐसे करा सकते हैं LPG Gas Cylinder Booking

अब Facebook और Twitter के जरिए भी LPG Gas Cylinder की बुकिंग शुरू कर दी गई है

2 min read
Jun 23, 2018
अब Facebook और Twitter से भी ऐसे करा सकते हैं LPG Gas Cylinder Booking

नोएडा। एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्‍ताओं के बड़ी खुशखबरी है। अब तक आपको गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए एजेंसी के नंबर पर फोन करना पड़ता है। इस पर कई बार एजेंसी का नंबर बिजी भी रहता है, जिससे दिक्‍कत का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए अब सिलेंडर बुक करने का एक हाईटेक तरीका आ गया। इससे आपका टाइम भी बचेगा और फोन व्‍यस्‍त होने की समस्‍या से भी बच जाएंगे।

ये भी पढ़ें

बड़ी कर्ररवाई: बायर्स के पैसे नहीं देने पर बिल्डर गिरफ्तार, आप भी कर सकते हैं शिकायत

Facebook और Twitter से भी बुक हो रहे सिलेंडर

इंडियन ऑयल ने अपने उपभोक्‍ताओं के लिए यही सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब Facebook और Twitter के जरिए भी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस सुविधा का लाभ पूरे देश के लोग उठा सकेंगे। वहीं, इस सुविधा से नोएडा में रहने वाले इंडियन ऑयल के करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा यूपी के अन्‍य जिलों में भी यह सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिए उपभोक्‍ता बुकिंग की डिटेल भी देख सकेंगे। बुकिंग और डिलीवरी की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आईओसी ने यह नई व्यवस्था शुरू की है।

ऐसे होगा बुक

पेट्रोल एंड एचएसडी विक्रेता संघ सहारनपुर के सचिव अतुल सिंघल का कहना है कि फेसबुक से गैस सिलेंडर को बुक करने के लिए उपभोक्‍ता को इंडियन ऑयल के वेरीफाइड पेज पर जाना होगा। वहां ऊपर ही बुक नाऊ का विकल्‍प है, जिस पर क्लिक करके आपको अपनी कंज्‍यूमर आईडी देनी होगी। इसके बाद आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा। ध्‍यान रखे क‍ि इसके लिए आपको सबसे पहले अपने अकाउंट में लॉग इन करना पड़ेगा।

ट्व‍िटर से ऐसे बुक होगा

वहीं, ट्व‍िटर के जरिए गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए अपने अकाउंट पर लॉग इन करिए। इसके बाद @indanerefill टाइप करके भेजना होगा। पहली बार रजिस्ट्रेशन करने के लिए रजिस्‍टर LPGID पर ट्वीट करना होगा। इसमें आपको indian oil corporation Limited को टैग करना होगा। इसके बाद सिलेंडर की बुकिंग हो जाएगी। अतुल सिंघल का कहना है कि ग्राहकों की सहूलियत के लिए यह सुविधा दी गई है। अब ग्राहक Facebook और Twitter के माध्यम से भी घर का गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

आखिर क्यों इस शख्स को पकड़कर रो रहे हैं ये बच्चे, सच्चाई जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू!
Published on:
23 Jun 2018 01:57 pm
Also Read
View All