नोएडा

Noida: मास्क फेंकने से फैल सकता है वायरस, इस तरह करें नष्ट

Highlights गौतम बुद्ध नगर में 100 के पार हुई मरीजों की संख्या घर से बाहर निकलने पर लोगों का मास्क पहनना है जरूरी सड़क या इधर—उधर मास्क फेंकना हो सकता है खतरनाक
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 2:10 PM IST
mask2.jpg

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। इसको देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन में कोई छूट नहीं देने का ऐलान किया है। सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके द्वारा फेंके गए मास्क से वायरस फैल सकता है।

डॉक्टर कर रहे लोगों को जागरूक

कोरोना वायरस से बचने के लिए नोएडा समेत पूरे देश में लोगों को मास्क पहनना जरूरी किया गया है। ऐसे में लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। घर वापस आने पर या उसके बेकार हो जाने पर लोग मास्क को ऐसे ही डस्टबिन या सड़क पर फेंक देते हैं। हालांकि, कुछ लोग घर आकर मास्क को धोकर दुबारा इस्तेमाल कर लेते हैं। जो लोग सड़क या इधर—उधर मास्क को फेंक रहे हैं, उससे सफाईकर्मियों को बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। इसको देखते हुए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे लोगों को मैसेज भेजकर इसको नष्ट करने का तरीका बता रहे हैं।

ऐसे करें नष्ट

गलगोटिया इंस्टिट्यूट में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। वहां प्रभारी डॉ. अमित चौधरी का कहना है कि सड़क या कूड़े में फेंके गए मास्क किसी भी सफाईकर्मी के हाथ में आ सकते हैं। सफाइकर्मी को यह नहीं पता होगा कि वह मास्क किसने पहना है। अगर उसे पहनने वाला कोरोना का मरीज हुआ तो स्थिति खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि वायरस फैलने से रोकने के लिए मास्क को फिनाइल से आधे घंटे भिगोए। फिर इसे या तो जला दें या मिट्टी में दबा दें। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए एक मैसेज तैयार किया गया है। उसे अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्री समते सभी को भेजा गया है। उनको यह मैसेज सोशल मीडिया के जरिए अन्य लोगों तक पहुंचाने को कहा गया है।

Updated on:
21 Apr 2020, 2:10 PM IST
Published on: