नोएडा

Noida के नामी स्कूल के 12वीं के छात्र ने बनाया था बॉयज लॉकर रूम, जानिए क्या है पूरा मामला

Highlights इंस्टाग्राम पर बनाया गया था बॉयज लॉकर रूम ग्रुप नोएडा का रहने वाला है ग्रुप का एडमिन शेयर करते थे लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो

3 min read
May 07, 2020

नोएडा। लॉकडाउन के इस दौर में आजकल बॉयज लॉकर रूम का मामला लगभग हर युवा की जुबां पर है। ट्विटर पर भी बॉयज लॉकर रूम काफी ट्रेंड हुआ है। इसके बाद गल्र्स लॉकर रूम भी ट्रेंड हुआ। वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्रुप एडमिन को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी बालिग और 12वीं का छात्र है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर बॉयज लॉकर रूम क्या है।

12वीं का छात्र है आरोपी

नोएडा और एनसीआर में कोरोनावायरस के बाद अगर किसी चीज की ज्यादा चर्चा है तो वह है इंस्टाग्राम पर बने बॉयज लॉकर रूम ग्रुप की। यह ग्रुप नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने बनाया है, जो बालिग है। दिल्ली साइबर सेल ने जांच के बाद छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस ग्रुप में छात्र अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो शेयर करते थे। इस ग्रुप का स्क्रीनशॉट लीक होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एक नाबालिग सहित दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, बाकी 15 लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में कुल 27 सदस्य थे, जिनकी पुलिस कर रही है।

पुलिस कर रही जांच

गिरफ्तार आरोपी ने ही दूसरे लड़के को ग्रुप एडमिन भी बनाया। खास बात है कि ये लड़के अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों की फोटो ग्रुप में डालते थे। मंगलवार को साइबर सेल की टीम ने पांच बालिगों को उनके घरों से हिरासत में ले लिया था, इन्हीं में एडमिन भी था। साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबूत मिलने के बाद ही एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि इन लड़कों के पास लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो कैसे आईं।

लड़कों ने डिलीट किया ग्रुप

दरअसल, नोएडा—एनसीआर के बड़े नामी—गिरामी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्से ने इंस्टाग्राम पर एक चैट ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में छात्र सोशल मीडिया से लड़कियों की फोटो चुराकर डाल देते थे। इसमें बाकी सदस्य लड़कियों की फोटो पर अश्लील कमेंट करते थे। ग्रुप के एक सदस्य ने ब्वॉयज लॉकर रूम की बात उस लड़की को बताई, जिसकी फोटो ग्रुप में शेयर की गई थी। इसी लड़के ने ही लड़की को ग्रुप के स्क्रीन शॉट भेजे थे। इस लड़के का कहना है कि उसने ग्रुप में कोई चैट नहीं की। उसने कई दिन बाद ये ग्रुप देखा तो पता लगा। ग्रुप में आठ से नौ लड़के ही सक्रिय थे। इस लड़की ने अन्य लड़कियों को बताया। लड़कियों दी ने सारी बातें ट्विटर पर शेयर कर दीं। इसके बाद लड़कों ने ग्रुप डिलीट कर दिया।

स्क्रीनशॉट लीक होने पर दी गैंगरेप की धमकी

सूत्रों का कहना है इन लड़कों ने नया ग्रुप बनाया और स्क्रीन शॉट लीक करने वाले लड़के को धमकी दी। साथ में लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। चैटिंग में लड़कियों से हैवानियत की बात भी कही गई। चैट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर भी डाल दिए गए। इसके बाद ट्विटर पर बॉयज लॉकर रूम ट्रेंड हुआ। सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स की यह करतूत सामने आने पर दिल्ली पुलिस ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्रुप के शुरू में जो स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, वे सही थे। अब सोशल मीडिया पर फेक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया में लड़कियों के खिलाफ भी उल्टा लिखा जाने लगा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में दुश्मनी भी निकाली जा रही है।

यह है पूरा मामला

Updated on:
07 May 2020 10:19 am
Published on:
07 May 2020 10:07 am
Also Read
View All