मुरादाबाद: जनपद में दो सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी को पार्टी ने गंभीरता से लिया और शिकायत होने के बाद दोनों को पार्टी से बाहर कर दिया गया। पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पार्टी से निष्काषित करने के निर्देश स्थानीय इकाई को दिए हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य इस तरह पार्टी की छवि धूमिल करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही है।