नोएडा

जानिए कौन हैं आलोक सिंह, उनके विषय में यह खास बातें

Highlights कमिश्नर के पद पर नोएडा में मिली तैनाती प्रदेश के कई जिलों में तैनात रह चुके हैं आलोक सिंह 1995 बैच के आईपीएस है आलोक सिंह

less than 1 minute read
Jan 13, 2020
commssioner.jpg

नोएडा। यूपी में कैबिनेट ने सोमवार को लखनऊ और नोएडा में कमिश्नर प्रणाली को मंजूरी दे दी है। जिसकी घोषणा खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने की। कैबिनेट में इस फैसले के बाद गौतमबुद्ध नगर का कमिश्नर आलोक सिंह को बनाया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं आईपीएस आलोक सिंह जो नोएडा के नए कमिश्नर होंगे।

वेस्ट यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले आलोक सिंह

वेस्ट यूपी के अलीगढ़ जिले में 24 जनवरी 1976 को जन्में आलोक सिंह ने यहीं पर रहेकर अपनी बीएससी की पढ़ाई की। उन्होंने विज्ञान और भौतिकी व गणित से बीएससी कर अर्थशास्त्र से एमए किया। इसके बाद मार्केटिंग और फाइनेंस से एमबीए किया। जिसके बाद यूपीएससी की तैयारी करने वाले पहली बार में ही आलोक सिंह ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी बने। जिसके बाद वह प्रदेश में कई जिलों में कप्तान रहे है।

वर्तमान में इस रैंक पर है आलोक सिंह

अब मेरठ में आईजी के पद पर तैनात आलोक सिंह इसी वर्ष एडीजी बने हैं। जिसके बाद उन्हें अब नोएडा का कमिश्नर बनाया गया है। उनकी वर्तमान रैंक इस प्रकार है।

वर्तमान रैंक- एडीजी

वर्तमान पोस्ट- एडीजी/आईजी मेरठ(रेंज)

वर्तमान पोस्टिंग तिथि- 01/01/2020

पोस्टिंग का जिला- मेरठ

रिक्रूटमेंट की तिथि- 04/09/1995

काडर- आईपीएस-आरआर 1995

सेलेक्शन ग्रेड की तिथि- 01/05/2008

डीआईजी बनने की तिथि- 09/11/2010

आईजी बनने की तिथि- 17/01/2014

एडीजी बनने की तिथि- 01/01/2020

Published on:
13 Jan 2020 04:46 pm