गाजियाबाद। यूपी के महानगर में एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर महज 250 रुपये के लिए किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने 18 दिसंबर को किराना व्यापारी अरुण की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जिसकी हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अरुण के जानकर को गिरफ्तार किया है।