12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑयल फैक्ट्री में घुसकर बदमाशों ने की लाखों की लूट, शोर मचाता रह गया चौकीदार- देखें वीडियो

Highlights फैक्ट्री में मौजूद था अकेला चौकीदार, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश दो लाख रुपये की नगदी लूट कर फरार हुए बदमाश शिकायत के बाद से बदमाशों का पता लगाने में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Jan 2020, 2:04 PM IST

hapur.png

हापुड। धौलाना क्षेत्र में ऑयल फैक्ट्री के चौकीदार को आधा दर्जन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर दो लाख रुपए लूट लिये। पीडि़त जब तक शोर मचाता आरोपी मौके से फरार हो गये। चौकीदार ने मामले की सूचना फैक्ट्री मालिक और पुलिस को दी । लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गौरव हत्याकांड में परिवार से मिलने पहुंचे कमिश्नर और आईजी, परिवार का दर्द सुनकर किया यह वादा- देखें वीडियाे

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र निवासी विनोद कुमार की थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सिरोंधन में ऑयल फैक्ट्री है। फैक्ट्री पर धौलाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला निवासी यामीन बतौर चौकीदार तैनात है। रविवार देर रात आधा दर्जन बदमाश हथियारों से लैस होकर फैक्ट्री पहुंचे और बदमाशों ने चौकीदार को गन प्वाइंट पर ले लिया । बदमाशों ने फैक्ट्री के अंदर मालिक के ऑफिस में घुसकर करीब दो लाख रुपए लूट लिये। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

चौकीदार ने मालिक और लोगों को दी सूचना

बदमाशों के फरार होने पर चौकीदार ने शोर मचा दिया, शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौकीदार ने घटना की जानकारी मालिक के साथ पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना धौलाना प्रभारी रवि रतन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच पड़ताल की । पीडि़त मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।