नोएडा

IRCTC Online E Ticket Booking : IRCTC से इन पांच स्टेप्स से आसानी से बुक कराएं टिकट

IRCTC Online E Ticket Booking : समय बचाने और टिकट काउंटर के चक्कर काटने से बचने के लिए लोग irctc.co.in पर भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग (online ticket booking) करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2018, 12:42 PM IST
irctc
irctc.co.in : IRCTC से इन पांच स्टेप्स से आसानी से बुक कराएं टिकट

मुरादाबाद। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को अक्सर टिकट बुकिंग को लेकर समस्याएं आती रहती हैं। वहीं कई बार टिकट न मिलने के कारण लोगों को अपने प्लान भी कैंसल करने पड़ते हैं। इंडियन रेलवे (Indian railways) में लोग ट्रेन टिकट (train ticket) बुक करने के लिए IRCTC का इस्तेमाल करते हैं। कारण, समय बचाने और टिकट काउंटर के चक्कर काटने से बचने के लिए लोग irctc.co.in पर भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग (online ticket booking) करते हैं।

वहीं मुरादाबाद के लोगों की मानें तो IRCTC App पर आसानी से टिकट बुक हो जाता है। हालांकि कई बार लोगों को टिकट बुकिंग में समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं आज हम आपको 5 ऐसे आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से चुटकियों को Online Train Ticket बुक किया जा सकता है।

स्टेप- 1: भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctc.co.in पर जाकर लॉग-इन करें।

स्टेप- 2: लॉग-इन करने के बाद आप अपने आगमन और प्रस्थान वाले रेलवे स्टेशन को ऑप्शन में चुनें और यात्रा करने वाले दिन के हिसाब से ट्रेन का चुनाव करें।

स्टेप- 3: यात्रा करने के दिन का चुनाव करते ही आपको आपके गंतव्य पर जाने वाली ट्रेनों की सूची दिखेगी। इन सभी ट्रेनों में से अपने हिसाब से चुनें। इसके बाद आपको ट्रेन के नाम के सामने 1A (प्रथम श्रेणी), 2A (द्वितीय श्रेणी), 3A (तृतीय श्रेणी), या SL (स्लीपर) ऑप्शन नजर आएंगे। इनमें से अपनी सुविधा के अनुसार सीट का चुनाव करें।

स्टेप- 4: आपके द्वारा चुनी गई ट्रेन में उपलब्ध सीट, आरएसी या फिर वेटिंग दिखाई देगी। उसके बाद नीचे कंफर्मेशन की संभावना भी दिखाई देगी। वहीं आपके टिकट की कंफर्मेशन की संभावना अच्छी है तो आप उसमें बुकिंग करने का ऑप्शन का चुनाव कर लें। इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो खुलकर आएगा। जहां आपको यात्री का नाम, उम्र आदि भरने होंगे। इसके बाद आपको इसके नीचे मोबाइल नंबर औप कैप्चा भरना होगा और अगले पेज पर जाने के लिए प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।

स्टेप- 5: प्रोसीट पर क्लिकर करने के बाद नया पेस खुलेगा। जहां आपको टिकट की पेमेंट करने का ऑप्शन दिखेगा। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट या फिर पे-लेटर के ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। पेमेंट करने के बाद आपका टिकट बुक हो जाएगा। इसके साथ ही आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भी आएगा जिसमें टिकट की पूरी जानकारी दर्ज होगी।

Updated on:
5 Sep 2018, 12:42 PM IST
Published on: