27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले के लोगों को मिलेगा दिवाली का बंपर गिफ्ट, शुरू होंगी दो मेट्रो लाइन

अब Diwali से पहले यूपी के इस शहर में एक साथ दो मेट्रो प्रोजेक्ट के शुरू होने से लाखों लोगों का फायदा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Aug 2018, 3:33 PM IST

metro

यूपी के इस जिले के लोगों को मिलेगा दिवाली का बंपर गिफ्ट, शुरू होंगी दो मेट्रो लाइन

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो लाइफलाइन बन चुकी है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग इसमें सफर करते हैं। वहीं दिवाली (Diwali) से जल्द ही नोएडा में एक साथ दो मेट्रो प्रोजेक्ट के शुरू होने से शहर दिल्ली के और भी करीब आ जाएगा। दरअसल, नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सीईओ आलोक टंडन ने संकेत दिए हैं कि अक्टूबर माह में नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर एक्वा लाइन (Aqua line metro) और सेक्टर-32 से 62 इलेक्ट्रॉनिक्स रूट पर ब्लू लाइन (Blue line metro) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। आलोक टंडन ने सेक्टर-71 स्थित एक्वा ब्लू लाइन के मेट्रो स्टेशन पर निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को इस तरह के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें : इन सरकारी संगठनों में आखिरी तारिख से पहले जल्दी करें आवेदन, जानिए डिटेल्स और कैसे करें आवेदन

सेक्टर-32 से सेक्टर-62 इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी तक होगा संचालन

आलोक टंडन ने निरिक्षण के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) के परियोजना निदेशक से कहा है कि एक्वा ब्लू लाइन मेट्रो के उद्घाटन से पहले ब्लू लाइन पर बनने वाली सेक्टर-32 से सेक्टर-62 इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी मेट्रो का संचालन भी शुरू कराया जाए। इसके उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : रक्षा बंधन पर रेलवे ने बहनों के लिए चलाई स्‍पेशल ट्रेन, जानिए किस समय चलेगी

दोनों मेट्रो की राह में स्काई वॉक की बाधा

बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो और ब्लू लाइन मेट्रो के बीच यात्रियों को इंटरचेंज नहीं दिया गया है। इसके लिए स्काई वॉक प्रस्तावित है। इसके बारे में नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (nmrc) के अधिकारियों ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था में यात्रियों के लिए ई-कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : यूपी में प्रस्तावित देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इस राज्य में हो सकता है शिफ्ट

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-52 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो का काम 80 फीसद पूरा किया जा चुका है। इसके बाद सीईओ ने स्काई वॉक कहां से कहां तक बनाया जाएगा और ट्रैक आदि का भी जायजा लिया। साथ ही ब्लू लाइन के विस्तार कार्य को भी जल्द समाप्त करने के निर्देश दिए। जिससे कि दोनों की मेट्रो लाइन का एक साथ उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जा सके।

यह भी पढ़ें : इस एप के जरिए बनाएंगे विजिटिंग कार्ड तो लोग खुद पहुंच जाएंगे आपके पते पर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एनसीआर का सबसे लंबा ट्रैक

बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एनसीआर का सबसे लंबा मेट्रो रूट बनकर तैयार हो गया है। इस एक्वा ब्लू लाइन मेट्रो रूट पर सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा डिपो (29.707 किलोमीटर) तक ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। नवंबर से इसे लोगों के लिए शुरू किया जा सकता है। वहीं अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री मोदी नोएडा आकर इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अपने खाते से ऐसे लिंक करें आधार, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन

इन चीजों को किया टेस्ट

एक्वा ब्लू मेट्रो के ट्रायल में अनुसंधान अभिकल्प तथा मानक संगठन (आरडीएसओ) की अगुवाई में स्पीड टेस्ट भी किया गया। इसमें चेक किया गया है कि एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पहुंचने में मेट्रो की स्पीड 72 से 80 किलोमीटर रखी जा सकती है। साथ ही मेट्रो की फ्रिक्वेंसी से लेकर स्टेशन पर ठहराव की स्थिति आदि भी चेक की गई। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट पर 29.707 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर एक्वा ब्लू मेट्रो का ट्रायल किया गया। साथ ही कई तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया गया।