27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2018 Special Trains : रक्षा बंधन पर रेलवे ने बहनों के लिए चलाई स्‍पेशल ट्रेन, जानिए किस समय चलेगी

Raksha Bandhan 2018 Special Trains : 26 अगस्‍त 2018 को है रक्षा बंधन, गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच चलेगी स्‍पेशल ट्रेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Aug 2018, 12:54 PM IST

train accident

Special trains for Raksha Bandhan 2018: रक्षा बंधन पर रेलवे ने बहनों के लिए चलाई स्‍पेशल ट्रेन, जानिए किस समय चलेगी

गाजियाबाद। इस साल Raksha Bandhan 26 अगस्‍त को है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बाजारों में भी राखियां सज चुकी हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे और परिवहन निगम ने भी बहनों को तोहफा देने की तैयारी कर ली है। रेलवे ने रक्षा बंधन को देखते हुए एक स्‍पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें:सीएम योगी का ऐलान, रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया जाएगा ये बड़ा तोहफा

गाजियाबाद व अलीगढ़ के बीच चलेगी ट्रेन

दरअसल, रक्षा बंधन या किसी अन्‍य त्‍योहार पर लोगों को आने-जाने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। कई अतिरिक्‍त बसें चलाए जाने के बाद भी बहनों को भाइयों के पास पहुंचने में काफी घंटे लग जाते हैं। इसी समस्‍या को देखते हुए इंडियन रेलवे ने यह फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने त्‍योहार के मद्देनजर गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच विशेष ईएमयू ट्रेन (04442/04441) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 24 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगी। राखी स्‍पेशल ट्रेन गाजियाबाद से सुबह 10.55 बजे चलेगी, जो दोपहर 1.15 पर अलीगढ़ पहुंचेगी। अलीगढ़ से यह वापस दोपहर 01.25 पर निकलेगी और दोपहर 3.40 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। इसके अलावा सहारनपुर और ब्यास (पंजाब) के बीच भी एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलेगी।

यह भी पढ़ें:इस बार रक्षा बंधन पर ट्रैंड में होंगे ये यूनिक और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

बसों में बहनों से नहीं लिया जाएगा किराया

रेलवे के अलावा परिवहन निगम ने भी इस पर्व पर बसों में फ्री राइड का तोहफा दिया है। बहनों को यह सुविधा यूपी रोडवेज की बसों में 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे के बीच मिलेगी। इस बीच साधारण सेवा, एसी बस जनरथ, शताब्दी और वॉल्वो में सफर करने पर बहनों से टिकट नहीं लिया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन नोएडा डिपो की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। नोएडा के सेक्टर-35 स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि नोएडा से आगरा, अलीगढ़, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और दिल्ली के लिए जाती हैं। इनमें लगभग एक तिहाई महिलाएं सफर करती हैं।

यह भी पढ़ें: RRB Admit Card 2018: रेलवे की भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुए Admit Card, यहां से करें डाउनलोड