27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2018 : रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में मिलेगी फ्री राइड

योगी सरकार पिछली बार के समान इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में फ्री राइड का तोहफा दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Aug 2018, 6:06 PM IST

yogi

यूपी में सब्जी मंडी और टोल प्लाजा के बाद अब पुलिस क्वार्टरों पर भी चढ़ा भगवा रंग

नोएडा। योगी सरकार पिछली बार के समान इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में फ्री राइड का तोहफा दे रही है। इसके चलते ही जो महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए यूपी रोड़वेज में सफर करेंगी उनसे टिकट का पैसा नहीं लिया जाएगा। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बसों में फ्री राइड उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ेंं : शिव की भक्ति में लीन इस बालक के साथ हुआ ऐसा, जिसपर कभी भी आपको नहीं होगा विश्वास

दरअसल, भाई-बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन इस बार 26 अगस्त 2018 को है। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को निर्देश दिया है। जिसके अनुसार महिलाओं को यह सुविधा परिवहन निगम की बसों में 25 अगस्त के रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे के बीच उपलब्ध होगी। महिलाओं को सफर की सुविधा साधारण सेवा एवं एसी बस जनरथ, शताब्दी एवं वॉल्वो में हासिल होगी। रक्षाबंधन के दिन नोएडा डिपो की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : भाजपा कार्यकर्ताआें के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए हार्इकमान ने लिया यह निर्णय, सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे

नोएडा के सेक्टर-35 स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार यह फ्री राइड की सुविधा परिवहन निगम की बसों में 25 अगस्त के रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे के बीच उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यहां से बसें आगरा, अलीगढ़, हरिव्दार, कोटव्दार, देहरादून के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और दिल्ली के लिए जाती हैं। जिनमें पचास हजार लोग यात्रा करते हैं। जिसमें से लगभग एक तिहाई संख्या महिलाओं की रहती है।

यह भी पढ़ें : योगी की इस मंत्री की धमकी सुनकर कांपने लगे ग्राम प्रधान और राशन डीलर!

गौरतलब है कि पिछले साल भी योगी सरकार द्वारा रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री राइड मुहैया कराई थी। वहीं उस दौरान परिवहन विभाग द्वारा बस ड्राइवर व परिचालकों को किमी ज्यादा बसें चलाने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी गई थी।