नोएडा

सीएम योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान, यूपी में यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों का संबोधन करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 3:23 PM IST
yogi
जेवर एयरपोर्ट पर बोले सीएम योगी, ‘किसानों ने नहीं दी जमीन तो यहां हो जाएगा शिफ्ट’

नोएडा। प्रदेश में प्रस्तावित देश के सबसे बड़ा एयरपोर्ट को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है। सीएम योगी ने पहले संकेत भी दिए थे कि किसानों के कारण जेवर एयरपोर्ट किसी और राज्य में भी शिफ्ट हो सकता है।

जिसके बाद कई संगठन व संस्थान एयरपोर्ट निर्माण के लिए किसानों को मनाने में भी जुए गई थी। वहीं इस बीच अब सीएम योगी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसके बाद यह तय हुआ है कि प्रदेश में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कहां बनाया जाएगा।

दरअसल, गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों का संबोधन करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएंगे। इनमें एक कुशीनगर और दूसरा नोएडा के जेवर में होगा। इन दोनों ही जगह तेजी से कार्य चल रहा है। सीएम सोमवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन, गोरखपुर-दिल्ली के बीच शुरू हुई इंडिगो की नई उड़ान और बीआरडी मेडिकल कालेज में बने रैन बसेरा के शुभारंभ के मौके पर यहां बोल रहे थे।

जिसके बाद जेवर एयरपोर्ट को लेकर अब यह भी कहा जा रहा है कि सीएम योगी की मंशा है कि एयरपोर्ट कहीं और शिफ्ट न किया जाए और इसके लिए अब सरकार व प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों और सरकार के बीच मुआवजे की रकम को लेकर सहमति नहीं बन रही है। जिसके बाद से यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारी किसानों संग बैठक कर उन्हें समझाने का काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर किसान अपनी जमीन देने को सहमत हैं और अन्य किसान भी कुछ समय में सहमति दे देंगे।

Published on: