10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से आने वालों को पैदल यात्रा के बाद मिलेगा Aqua Metro का सफर

अक्टूबर माह में नोएडा ग्रेटर-नोएडा रूट पर Aqua Metro का उद्घाटन कर दिया जाएगा। वहीं इस मेट्रो में टिकटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी व्यवस्था अन्य मेट्रो से अलग होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Aug 2018, 7:52 PM IST

metro

दिल्ली से आने वालों को पैदल यात्रा के बाद मिलेगा एक्वा मेट्रो का सफर

नोएडा। योगी सरकार दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दिवाली का गिफ्ट देने जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए अक्टूबर माह में नोएडा ग्रेटर-नोएडा रूट पर एक्वा लाइन मेट्रो (Aqua Metro) का उद्घाटन कर दिया जाएगा। वहीं इस मेट्रो में टिकटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी व्यवस्था अन्य मेट्रो से अलग होगी। हालांकि दिल्ली से सफर करने वाले यात्रियों को एक्वा मेट्रो में समस्या का सामना भी करना पड़ा सकता।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले के लोगों को मिलेगा दिवाली का बंपर गिफ्ट, शुरू होंगी दो मेट्रो लाइन

दरअसल, यात्री दिल्ली मेट्रो में इस्तेमाल होने वाले कार्ड से Aqua line metro में सफर नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही एक्वा मेट्रो और दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन मेट्रो (dmrc) के स्टेशनों को अभी तक भी किसी तरह से कनेक्ट नहीं किया है औरर न ही कोई इंटरचेंज दिया है। ऐसे में ब्लू लाइन में सफर कर एक्वा लाइन में जाने वाले यात्रियों को कुछ दूरी के लिए पैदल ही चलना पड़ेगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि एक्वा लाइन के लिए उनकी योजना वन सिटी-वन कार्ड की है।

यह भी पढ़ें : यूपी के हाईटेक शहर में लोगों को था इंतजार, तभी अचानक ट्रैक पर दौड़ने लगी मेट्रो

एक्वा लाइन का मैनेजमेंट देखने वाले एनएमआरसी (nmrc) के सूत्रों की मानें तो ब्लू लाइन मेट्रो के साथ एक्वा लाइन मेट्रो की इंटरचेंज की व्यवस्था सही नहीं रहती। इसके साथ ही एनसीआर में सबसे लंबी मेट्रो लाइन (29.7 किमी) एक्वा लाइन के लिए जारी होने वाले टिकट और कार्ड दिल्ली की ब्लू लाइन मेट्रो में मान्य नहीं होंगे। जिसके चलते दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों को मेट्रो तो बदलनी ही होगी। इसके साथ ही दोनों मेट्रो के लिए टिकट भी अलग-अलग लेने होंगे।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर से दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 35 मिनट, तीन बड़ी यूनिवर्सिटी भी पहुंच पाएंगे आसानी से

एनएमआरी के मेनेजमेंट डायरेक्टर पी.डी उपाध्याय ने बताया कि मह वन सिटी, वन कार्ड के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके तहत एक्वा लाइन मेट्रो के लिए जो कार्ड जारी होंगे उनका इस्तेमाल टैक्सी, बस और मॉल तक में भी किया जा सकेगा। देश में अभी नागपुर और कोच्चि मेट्रो में ही इस तरह की व्यवस्था लागू है।