नोएडा। 27 मई को वेस्ट यूपी समेत दिल्ली-एनसीआर को देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे मिलने के बाद अब एक और नई सौगात मिलने वाली है। जिससे लाखों लोगों को फायदे के साथ बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन 28 मई शाम को उद्धाटन किया जाएगा। जिसके बाद 29 मई से यह आम जनता के लिए पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगी। जिससे दिल्ली समेत नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि मजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो की प्रमुख ब्लू लाइन, येलो लाइन और वॉयलेट लाइन को क्रॉस करेगी। जिससे लाखों लोगों को अब डायरेक्ट कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी।