नोएडा

जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को ‘डी कंपनी’ ने दी तीन दिन के अंदर जान से मारने की धमकी

जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने डी कंपनी से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है। त्यागी का कहना है कि डी कंपनी के इकबाल कासकर के भाई ने तीन दिन के भीतर हत्या करने की धमकी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2022, 3:54 PM IST
jitendra-narayan-tyagi-wasim-rizvi-murder-threat-by-d-company.jpg
जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को 'डी कंपनी' ने दी तीन दिन के अंदर जान से मारने की धमकी।

धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी बने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन को डी कंपनी ने जान से मारने की धमकी दी है। जितेंद्र नारायण त्यागी ने खुद ही हत्या की आशंका जताते हुए धमकी मिलने का दावा किया है। जितेंद्र नारायण त्यागी का कहना है कि डी कंपनी के इकबाल कासकर के भाई ने उन्हें तीन दिन के भीतर मारने की धमकी दी है। उन्होंने धमकी देने वाले की व्हाट्सएप चैटिंग का स्क्रीनशॉट भी दिखाया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने बताया कि डी कंपनी के इकबाल कासकर के भाई ने एक नहीं कई बार व्हाट्सएप कॉल करते हुए उन्हें तीन दिन में मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही उन्हें मारने के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया है। जितेंद्र नारायण त्यागी ने बताया कि 10 जून की देर रात तकरीबन साढ़े 11 बजे उन्हें व्हाट्सएप कॉल की गई। कई कॉल आने के बाद जब उन्होंने फोन रिसीव किया तो फोन करने वाले ने अपने आपको डी कंपनी के इकबाल कासकर का भाई बताया।

दुबई के नंबर से मिली धमकी

रिजवी ने बताया कि फोन पर ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने कहा है कि तीन दिन के भीतर तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। जिस फोन नंबर से धमकी मिली है, वह नंबर दुबई का बताया जा रहा है।

सीएम योगी से लगाई सुरक्षा की गुहार

धमकी मिलने के बाद जितेंद्र नारायण त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी से धमकी के मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।

Published on: