नोएडा

कैराना उपचुनाव: ग्रामीणों ने इस पूर्व मंत्री को टिकट न देने पर किया बहिष्कार का ऐलान, अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ीं

कैराना से कई सपा नेता टिकट लिए अपनी दावेदार जता रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 12:54 PM IST
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

नोएडा। कैराना उपचुनाव के प्रत्याशी को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पहले से ही कैराना से कई सपा नेता टिकट लिए अपनी दावेदार जता रहे हैं। अब एक गांव में हुई पंचायत में यह मांग की गई कि पूर्व मंत्री को कैराना से सपा अपना उम्मीदवार घोषित करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। आपको बता दें कि सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई कैराना लोकसभा सीट पर 28 मई को वोटिंग होनी है। 31 मई को इनकी मतगणना होगी।

गांव में हुई पंचायत

इस उपचुनाव को लेकर गुरुवार को कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुढ़ार में कश्यप समाज के लोगों की पंचायत हुई। इसमें पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। पंचायत में आसपास के कई गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे अभी तक अपना वोट देकर दूसरी जाति के लोगों को ही चुनते आए हैं। चुनाव जीतने वाला बाद में उनकी तरफ देखता भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: इस शनि जयंती पर वर्षाें बाद पड़ रहा सर्वार्थसिद्धि योग , ऐसे करें पूजा तो बच सकते हैं प्रकोप से

चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव कैराना से सुधाकर सिंह कश्यप को प्रत्याशी घोषित करें। इस दौरान उन्होंने यह ऐलान भी किया कि अगर सुधाकर सिंह कश्यप को टिकट नहीं दिया गया तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वहीं, इस बारे में सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि सपा हाईकमान के हर आदेश का पालन किया जाएगा।

तबस्सुम हसन की दावेदारी मजबूत

सपा की तरफ से अब तक पूर्व सांसद तबस्सुम हसन की दावेदारी मजबूत माने जा रही है। उनके अलावा कुछ और नेता भी लाइन में है लेकिन कश्यप समाज की इस पंचायत ने अब अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। वहीं, भाजपा की तरफ से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट तय माना जा रहा है।

Published on: