नोएडा

नौकरानी रखने से पहले पढ़े यह खबर

नौकरानी ने इस वारदात को दिया अंजाम
2 min read
Feb 28, 2018
lady theft

नोएडा।अगर आप भी घर में घरेलू काम के लिए नौकरानी रखने जा रहे है, तो पहले यह खबर पढ़ ले। कहीं एेसा न हो कि घर में साफ-सफार्इ के लिए आर्इ। नौकरानी आपकी महनत की कमार्इ पर ही हाथ साफ कर फुर्र न हो जाये। दरअसल एेसा ही एक मामला नोएडा में सामने आया है। जहां साफ-सफार्इ के लिए घर में रखी गर्इ, नौकरानी कुछ ही घंटो में मालिक के घर से करीब दो लाख के गहने आैर तीस हजार रुपये लेकर फरार हो गर्इ। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर- 49 पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी में गया था परिवार पीछे से फुर्र हुर्इ नौकरानी

मूलरूप से सिवान बिहार निवासी प्रवेश शाह परिवार के साथ सेक्टर-49 बरौला में रहते हैं। वह गुरूग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पहले दिल्ली मयूर विहार फेज 3 से एक एजेंसी से नौकरानी के लिए सपंर्क किया था। एजेंसी ने सारी प्रक्रिया पूरी होने पर उनके यहां 11 फरवरी को संतोषी विश्वास नामक एक महिला भेज दी। नौकरानी ने दो सप्ताह में काम से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने बताया कि वह बीती 25 फरवरी की शाम अपनी पत्नी, मां और दोनों बच्चों के साथ गाजियाबाद एक शादी में गए थे। वह रात करीब साढ़े 11 बजे जब घर लौटे तो उन्होंने मकान का दरवाजा बाहर से लॉक पाया। उन्होंने नौकरानी का मोबाइल नंबर मिलाया, तो वह स्विच ऑफ मिला। वह लॉक तोड़कर अंदर घुसे तो कमरे में सामान फैला हुआ था। उन्होंने बताया कि नौकरानी दो लाख रुपए की जूलरी और 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गई है।

एजेंसी में जमा कराई थी फर्जी आईडी प्रुफ

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एजेंसी संचालक से की। उन्होंने आईडी प्रुफ के आधार पर नौकरानी का पता लगाने की कोशिश की। लेकिन पता करने पर आईडी प्रुफ पर दर्ज पता ही फर्जी निकला। पीड़ित ने थक हारकर कोतवाली सेक्टर- 49 में मामले की तहरीर दी है। कोतवाली सेक्टर-49 एसएचओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही नौकरानी को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=TWtzj_vXQz8

नौकरानी रखते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप घर में नौकरानी रख रहे है, तो उससे पहले एजेंसी आैर नौकरानी का सत्यापन जरूर करा लें। इसके साथ ही नौकरानी को अपने लाॅकर समेत अन्य तिजौरियों से दूर रखें। उस पर नजर बनाये रखें। किसी भी एजेंसी से नौकरानी लेने से पहले एडवांस रकम बिल्कुल न दें।

Published on:
28 Feb 2018 03:53 pm