Highlights . 39 साल के रिकार्ड में पड़ी थी सबसे ज्यादा बारिश. वेस्ट यूपी में रविवार को निकली धूप. कोहरा के साथ बढ़ेगी ठिठुरन
नोएडा। पिछले दिनों हुई बारिश (Rain) के बाद ठंड बढ़ गई है। 39 साल के रिकार्ड में 13 दिसंबर तक सबसे ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि, धूंध के साथ रविवार को धूप निकली। मौसम वैज्ञानिकों ने West UP व दिल्ली—एनसीआर में आने वाले दिनों में कोहरा के साथ ठिठुरन बढ़ने की आंशका जताई है। skymet weather के अनुसार, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया है। सुबह और शाम कोहरा के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। बढ़ती ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। वेस्ट यूपी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। रविवार को नोएडा में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, skymet weather वेबसाइट के अनुसार आगामी 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है। जिसकी वजह सेे हाड कंपकंपाने वाली ठंड पड़ सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष के मुताबिक, आगामी तीन दिनों में तापमान में 2 सेे 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में सर्दी अधिक पड़ेगी।