नोएडा

वाहन चलाते समय किया ये काम तो चालान के साथ तीन माह के लिए जब्त होगा लाइसेंस

Highlights- सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने लिया बड़ा फैसला- एआरटीओ बोले- जल्द ही गौतमबुद्ध नगर में लागू होगा नियम- ट्रैफिक पुलिस से चालान का डेटा लेकर कार्रवाई करेगा परिवहन विभाग
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2020, 12:47 PM IST
police_1.jpg
,,

नोएडा. सड़क हादसों (Road Accident) में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग (Transport Department) ने बड़ा कदम उठाया है। अब ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) तोड़ने वालों से ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) और परिवहन विभाग सख्ती से निपटेगा। फैसला लिया गया है कि अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) तीन माह के लिए निलंबित करते हुए जब्त कर लिए जाएंगे। इसके साथ संबंधित जुर्म में चालान भी किया जाएगा। उक्त जानकारी एडिशनल रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी अजय मिश्रा ने दी है।

एआरटीओ (ARTO) अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग ओवरस्पीड, रेड लाइट जंपिंग, नशे में वाहन चलाने, ड्राइविंग के वक्त मोबाइल का इस्तेमाल और ओवरलोड के साथ वाहन चलाते हैं। इस वजह से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर ही कम से कम 3 माह के लिए निलंबित करते हुए जब्त होंगे। इसके अलावा उनका संबंधित जुर्म में चालान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से भी इस संबंध में चर्चा होगी। ट्रैफिक अधिकारियों से मांग करेंगे कि इस तरह के चालान की जानकारी परिवहन विभाग को भी दें। जानकारी के आधार पर भी 3 माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।

Published on: