
बुलंदशहर. कोरोना वायरस के दुनियाभर में पैर पसारने के भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि देशभर में दो दर्जन से ज्यादा कोरोना वायरस पीड़ित मिले हैं। एेसे में कोरोना से बचने के लिए लोगों को कुछ खास सावधानी बरतने की जरूरत है। इस संबंध में डाॅ. केएन तिवारी ने एेसे दस कार्य बताए हैं, जिनको अपनाने से कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है।
1. नियमित तौर पर हाथ धोएं
- दिन में कई बार साबुन से हाथों को कम से कम बीस सेकंड तक धोएं।
2. उचित दूरी बनाकर रखें
- अन्य लोगों से बात करते समय कम से कम तीन फीट की दूरी बनाकर रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
3. खांसते समय टिशू इस्तेमाल करें
- खांसी आने या छींक आने पर टिशू या रूमाल काे मुंह पर जरूर रखें।
4. अस्पताल जाना पड़े तो
- अस्पताल जाना पड़े तो मास्क पहनकर जाएं। अन्य मरीजों से दूरी बनाकर रखें।
5. नाक, मुंह व आंखों को न छुएं
- बार-बार नाक, मुंह या आंखों को अपने हाथों से न छुएं।
6. खांसी-जुकाम को हल्के में न लें
- खांसी या जुकाम की शिकायत को हल्के में न लें, तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। चिकित्सक द्वारा बताए गए परहेज और उपचार का पालन करें।
7. मोबाइल की स्क्रीन को साफ रखें
- अपने मोबाइल की स्क्रीन को बार-बार साफ करें।
8. मास्क जरूर पहनें
- घर से बाहर निकलते समय एन-95 मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
9. बाथरूम को करें साफ
- घर के बाथरूम को फिनायल आदि से स्वच्छ रखें।
10. यात्रा में रखें विशेष ध्यान
- परिवार के साथ यात्रा के दौरान अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखें। रास्ते से डिब्बा बंद सामान खरीदने से परहेज करें। किसी से मिलने के दौरान गले लगना, चूमना या हाथ न मिलाएं। पर्याप्त नींद लें व पर्याप्त मात्रा में पानी/तरल पदार्थ पिएं और पोषक आहार खाएं।
जल्द ही लोगों से करेंगे अपील
सीएमओ डॉ. केएन तिवारी के मुताबिक बुलंदशहर जिले में अभी कोई कोरोना वायरस के संक्रमण का मरीज नहीं मिला है। कोरोना वायरस को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही है। जल्द ही लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए अपील की जाएगी। सीएमओ का कहना है कि लखनऊ भेजी गई चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
यह भी पढ़ें- coronavirus खौफ के बीच राहत भरी खबर, रोगी के संपर्क में आए चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
Published on:
05 Mar 2020 12:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
