नोएडा

इस पूर्व मंत्री ने जारी की लिस्ट, भाजपा के इस दिग्गज नेता का यहां से टिकट किया फिक्स

सोशल मीडिया ट्वीटर पर जमकर किया जा रहे कमेंट

2 min read
Sep 09, 2018
इस पूर्व मंत्री ने जारी की लिस्ट, भाजपा के इस दिग्गज नेता का यहां से टिकट किया फिक्स

नोएडा।लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है।इतना ही नहीं पार्टी नेताआें ने इसकी तैयारी के साथ ही बैठक कर नेताआें के टिकट फाइनल करने का भी काम शुरू कर दिया है।वही पार्टी आला कमान अपने हर नेता की गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है।इसी में हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक ने लिस्ट जारी की है।जिस पर लोगों द्वारा तरह तरह के कमेंट किये जा रहे है।इसकी वजह भी बड़ी है।दरअसल यह दो नामों की जानकारी जल संसाधन मंत्री ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर ट्वीट की है।

इस पूर्व मंत्री ने निकाल दी एेसी सूची

दरअसल इन दिनों भाजपा के बागी सांसद आैर एक पूर्व नेता की आम आदमी पार्टी से बढ़ रही नजीदीकियों को लेकर है।आम आदमी पार्टी से ही विधायक आैर पूर्व जल संसाधन मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने चुटकी लेते हुए अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल ट्वीटर पर एक ट्वीट किया।इसमें उन्होंने अपने ट्वीट पर भाजपा के बागी नेता आैर शत्रुघ्न सिन्हा आैर पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने की बात लिखी है। इतना ही नहीं उन्होंने इस में चुनाव लड़ने के लिए उनकी सीट तक लिख दी। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस पर एक चुटकी लेते हुए लिखा कि (अगर दोनों लोकसभा चुनाव तक घुंघरू सेठ को झेल पाएं तो) इस पर लोग जमकर ट्वीट कर रहे है।

ट्वीट में लिखा यहां से चुनाव लड़ेगे दोनों नेता

दिल्ली में विधायक कपिल मिश्रा ने यह ट्वीट शनिवार को आम आदमी पार्टी नेता दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा नोएडा में बड़ी सभा करने के बाद किया।इस सभा में मंच पर अरविंद केजरीवाल के साथ भाजपा के बागी नेता सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आैर पूर्व भाजपा नेता यशंवत सिन्हा दिखे थे।मंच उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर जुबानी बोला था।इसी सभा के खत्म होने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट किया।इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आप कैंडिडेट यशवंत सिन्हा नर्इ दिल्ली से अौर शत्रुघ्न सिन्हा नोरथ र्इस्ट दिल्ली से है। इतना ही इसके बाद उन्होंने लिखा कि (अगर दोनों लोकसभा चुनाव तक घुंघरू सेठ को झेल पाएं तो) इसके बाद से कपिल मिश्रा का यह ट्वीट जमकर रीट्वीट किया जा रहा है। वही लोग कमेंट भी कर रहे है।

Published on:
09 Sept 2018 03:28 pm
Also Read
View All