MNC के मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या आत्महत्या से पहले पत्नी से की थी देर तक फोन पर बात चार्टर्ड अकाउंटेंट पत्नी पति से अलग मुंबई में रहती है
नोएडा। नोएडा में रह कर एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले मैनेजर ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। शशांक सिंह ने बृहस्पतिवार को तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले रात में शशांक ने अपनी पत्नी से देरतक फोन पर बात की थी। जिसके बाद उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 41 में किराए पर रहने वाले शशांक सिंह एमबीए की पढ़ाई करने के बाद एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रबंधक के पद पर नौकरी कर रहे थे। उनका इसी साल जनवरी में शादी हुई थी। उनकी पत्नी चार्टर्ड अकाउंटेंट है, तथा पति से अलग मुंबई में रह रही है। सात महीने की शादी में दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस वजह से दोनों में विवाद चल रहा था।
वहीं आज सुबह शशांक के अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सिंह मृतक बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रबंधक के पद पर नौकरी कर रहा था। उसकी हाल ही में जनवरी माह में शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। मलिक ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि बीती रात मृतक और उसकी पत्नी के बीच फोन पर काफी देर तक विवाद हुआ। आज तड़के सिंह ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।