Mustard oil Rate Today (17th April 2022) उत्तर प्रदेश में पेट्राेलियम पदार्थों के चलते माल भाड़ा काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि बाजारों रसोई से लेकर हर वस्तु के भाव लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं यूपी के वायदा बाजार में आज 17 अप्रैल को सरसों का तेल सीधे 176 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।
Mustard oil Rate Today (17th April 2022) : दुनियाभर के बाजारों में महंगाई चरम पर है। इस कारण देश भर पेट्राेलियम पदार्थ तेजी से बढ़ने के कारण माल भाड़े में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं बाजारों हर वस्तु के रेट आसमान पर हैं। यूपी के तिलहन बाजार में दो सप्ताह बाद आज 17 अप्रैल को सरसों के तेल के भाव 176 रुपये लीटर तक जा पहुंचे हैं। जबकि इससे पूर्व 15 अप्रैल को 157 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इस तरह सरसों का तेल पूरे 19 रुपये तक बढ़ चुका है। हालांकि इससे पहले मार्च में औसतन सरसों का तेल 153 रुपये था। जबकि उससे पहले यूपी में ही सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 210 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचे थे। उसके मुकाबले अभी बाजार में सरसों का तेल 34 रुपये नीचे है।
Mustard oil Rate Today (17th April 2022) : देशभर के वायदा बाजारों में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। रसोई के सामान से लेकर हर चीज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं अभी तक 157 रुपये प्रति लीटर चल रहा सरसों का तेल अचानक यूपी में 19 रुपये के भारी उछाल के साथ अब 176 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि यह अप्रत्याशित बढ़ोतरी अधिक समय के लिए नहीं है। जल्द ही यूपी में एक बार फिर सरसों का तेल 150 रुपये से नीचे जाना तय है। इसके पीछे की वजह यूपी में सरसों का बंपर उत्पादन है।
यूपी में आज सरसों के तेल के अधिकतम रेट 17 अप्रैल को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। 16 अप्रैल को भी कानपुर में ही समान रेट थे। जबकि 15 अप्रैल को इलाहाबाद में सरसों का तेल लगातार दो सप्ताह की तरह 168 रुपये था। वहीं 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 31 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये, 30 मार्च को गाेंडा में 167 रुपये, 29 मार्च को हमीरपुर में ही 169 रुपये, 27 और 28 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर, 26 मार्च को कानपुर में 170 रुपये और 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपये था।
यूपी के वायदा बाजार में न्यूनतम सरसों के तेल के भाव आज 17 अप्रैल को भी 16 अप्रैल की तरह शाहजहांपुर में ही 151 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 15 अप्रैल को सरसों का तेल मैनपुरी में लगामार दो सप्ताह की तरह 143 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 1 अप्रैल को एटा में महज 134 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 31 मार्च को मैनपुरी में ही 143 रुपये, 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये, 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये, 26 मार्च को एटा में 139 रुपये प्रति लीटर, एटा में ही 23, 24 और 25 मार्च को 128 रुपये और 22 मार्च को फर्रुखाबाद में 149 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था।