
Mustard oil Rate Today (15th April 2022) : दुनियाभर के बाजारों में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कारण देश भर पेट्राेलियम पदार्थ तेजी से बढ़ने के चलते माल भाड़ा काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि बाजारों हर वस्तु के रेट आसमान पर पहुंच चुके हैं। हालांकि यूपी के तिलहन बाजार में अभी राहत है। आज 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव एक बार फिर 157 रुपये प्रति लीटर पर खोले गए हैं। इससे पूर्व मार्च में यूपी के बाजार में औसत सरसों के तेल के रेअ 153 रुपये थे। जबकि इससे पहले यूपी में ही सरसों का तेल सर्वाधिक 210 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा था। उसके मुकाबले अभी बाजार में सरसों का तेल 53 रुपये सस्ता है। बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि इसी महीने के अंत तक सरसों के तेल के भाव 150 रुपये से नीचे पहुंचेंगे।
Mustard oil Rate Today (15th April 2022) : देशभर के तेल तिलहन बाजार में महंगाई नित नई उड़ान भर रही है। रसोई के सामान से लेकर सोना-चांदी हो या फिर निर्माण सामग्रियों के दाम सभी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। विपक्ष का दावा है कि यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कारण सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के रेट जान बूझकर बढ़ने नहीं दिए। अगर ऐसा होता तो भाजपा को काफी नुकसान हो सकता था। लेकिन, जैसे ही चुनाव के नतीजे आए, वैसे ही पेेट्रोलियम पदार्थ के रेट आसमान पर पहुंचने शुरू हो गए थे। इसके कारण अब हर चीज के रेट में इजाफा हो रहा है। हालांकि अभी यूपी के तेल तिलहन बाजार में राहत है।
यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट 15 अप्रैल को भी इलाहाबाद में लगातार दो सप्ताह से 168 रुपये हैं। जबकि 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 31 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 30 मार्च को गाेंडा में 167 रुपये, 29 मार्च को हमीरपुर में ही 169 रुपये, 27 और 28 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर, 26 मार्च को कानपुर में 170 रुपये, 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपये और 24 मार्च को गाजियाबाद में ही 165 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।
यूपी के तिलहन बाजार में आज न्यूनतम सरसों के तेल के भाव 15 अप्रैल को मैनपुरी में पिछले दो सप्ताह से 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 1 अप्रैल को एटा में महज 134 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 31 मार्च को मैनपुरी में ही 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये, 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये, 26 मार्च को एटा में 139 रुपये प्रति लीटर, एटा में ही 23, 24 और 25 मार्च को 128 रुपये, 21 तो 22 मार्च को फर्रुखाबाद में 149 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।
Published on:
15 Apr 2022 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
