नोएडा

Mustard Oil Rate Today (2nd May 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल हुआ 46 रुपये सस्ता, फटाफट चेक करें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (2nd May 2022) : देशभर में महंगाई चरम पर है। पेट्राेलियम पदार्थों के साथ सभी खाद्य पदार्थों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं यूपी के तेल तिलहन बाजार में लगातार गिरने के बाद सरसों के तेल के भाव आज 2 मई को भी 164 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।

2 min read
May 02, 2022

Mustard oil Rate Today (2nd May 2022) : भारतीय बाजारों में सोना-चांदी से लेकर भवन निर्माण सामग्री समेत पेट्राेल डीजल के रेट भी ऊपर हैं। हालांकि यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल में राहत है। उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में लगातार गिरावट के बाद सरसों का तेल के भाव आज 2 मई को 164 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 23 अप्रैल को सरसों के तेल रेट 160 रुपये प्रति लीटर थे। सरसों के तेल अभी 46 रुपये कम हैं, क्योंकि 2021 में सरसों के तेल के रेट 210 रुपये तक के अधिकतम स्तर तक जा पहुंचा था। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही यूपी में सरसों के तेल के भाव 150 से नीचे जाएंगे। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सरसों की बंपर आवक होना है।

Mustard oil Rate Today (2nd May 2022) : भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के कारण माल भाड़ा भी काफी बढ़ चुका है। इसी वजह से रसोई के सामान से लेकर हर जरुरी चीज के रेट बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, सरसों का तेल भी विभिन्न राज्यों में लगातार बढ़ रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में फिलहाल राहत है। आज 2 मई 2022 को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के रेट 164 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 23 अप्रैल को सरसों का तेल 160 रुपये था। बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही सरसों के तेल रेट काफी नीचे आएंगे।

उत्तर प्रदेश के बाजार में आज 2 मई को सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट पिछले एक हफ्ते की तरह हमीरपुर में 169 रुपये पर ही खुले हैं। जबकि 23 अप्रैल को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं इससे पहले तीन दिन तक मुजफ्फरनगर में 166 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह हमीरपुर में 18 से 20 अप्रैल तक 169 रुपये प्रति लीटर, 16 और 17 अप्रैल को कानपुर में 180 रुपये, 15 अप्रैल को इलाहाबाद में सरसों का तेल दो सप्ताह की तरह 168 रुपये और 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

यूपी के बाजार में आज 2 मई को भी सबसे कम सरसों के तेल के भाव पिछले एक हफ्ते की तरह शाहजहांपुर में 150 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि 23 अप्रैल को सरसों के तेल के रेट एटा में 137 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं 23 अप्रैल को गाजियाबाद में 164 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले 18 से 22 अप्रैल तक गाजियाबाद में 155 रुपये, 16 और 17 अप्रैल को शाहजहांपुर में ही 151 रुपये, 15 अप्रैल को मैनपुरी में पिछले दो सप्ताह से 143 रुपये और 1 अप्रैल को एटा में महज 134 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

Published on:
02 May 2022 09:52 am
Also Read
View All