नोएडा

Nida Khan TCS: कंपनी ने छीना नेटवर्क एक्सेस, ऑफिस आने और कर्मचारियों से बात करने पर भी लगाई रोक

Nashik Tcs Case: नासिक TCS में धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले की मुख्य आरोपी कही जा रही निदा खान को कंपनी ने सस्पेंड कर दिया है। क्या निदा वाकई HR मैनेजर थी? क्या वो सच में फरार है? जानें सस्पेंशन लेटर की पूरी सच्चाई

2 min read
Apr 18, 2026
nashik tcs nida khan case suspension letter details hindi
(सोर्स-IANS)

Nashik Tcs News: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज TCS के नासिक ऑफिस में धर्मांतरण और उत्पीड़न को लेकर जो विवाद शुरू हुआ था, उसने अब एक बड़ा रूप ले लिया है। इस मामले में कथित तौर पर 'मास्टरमाइंड' बताई जा रही निदा खान को कंपनी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। कंपनी ने निदा की सेवाएं निलंबित करने के साथ ही उनके आधिकारिक नेटवर्क एक्सेस और दफ्तर में आने पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है, ताकि आंतरिक जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष रखा जा सके।

सस्पेंशन लेटर में क्या कहा कंपनी ने?

TCS ने 26 साल की निदा खान जो नासिक ऑफिस में प्रोसेस एसोसिएट थी, को लेटर लिखकर कहा है कि उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है। कंपनी ने अपने लेटर में साफ तौर पर लिखा की कंपनी के पास आपके खिलाफ एक गंभीर मामला आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए और यह देखते हुए कि आप फिलहाल अपनी ड्यूटी निभाने में असमर्थ हैं, मैनेजमेंट ने आपको सस्पेंड करने का फैसला लिया है। अब आप कंपनी के किसी भी ऑफिस में नहीं आएंगी और न ही किसी कर्मचारी से इस बारे में बात करेंगी।

इसके अलावा, निदा का कंपनी नेटवर्क एक्सेस भी छीन लिया गया है और उन्हें कड़ी हिदायत दी गई है कि वो इस मामले पर किसी भी कर्मचारी से कोई चर्चा न करें।

'वो HR मैनेजर नहीं थी'

सोशल मीडिया और कई खबरों में निदा खान को 'TCS की HR मैनेजर' बताया जा रहा था, लेकिन कंपनी ने अब अपनी तरफ से साफ कर दिया है। TCS ने बयान जारी कर कहा कि निदा न तो HR मैनेजर थी और न ही भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा थी। वह दिसंबर 2021 में एक 'टेली-कॉलर' और 'प्रोसेस एसोसिएट' के तौर पर सेल्स टीम में शामिल हुई थी और उसके पास कोई लीडरशिप जिम्मेदारी नहीं थी।

कौन है निदा खान और क्या हैं आरोप?

नासिक पुलिस ने निदा खान को धर्मांतरण के प्रयासों के पीछे 'फरार मास्टरमाइंड' बताया है। निदा एक कॉमर्स ग्रेजुएट है और फिलहाल MBA कर रही है। निदा उन 8 कर्मचारियों में शामिल है, जिन पर अपने सहकर्मियों के साथ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जहां 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, वहीं पुलिस निदा की तलाश में है।

'निदा फरार नहीं, प्रेग्नेंट है'

दूसरी ओर, निदा के परिवार ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। परिवार का कहना है कि निदा फरार नहीं है, वो मुंबई में अपने पति के साथ है और अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है 'प्रेग्नेंट है।' परिवार ने आरोप लगाया है कि निदा को बिना वजह निशाना बनाया जा रहा है और उसके खिलाफ डिजिटल उत्पीड़न किया जा रहा है। निदा के वकील फिलहाल उनकी अग्रिम जमानत की तैयारी कर रहे हैं।

Published on:
18 Apr 2026 06:00 pm