नोएडा

पत्नी की जासूसी का आरोप झेल रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला आलिया का साथ

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगे अपनी पत्नी की जासूसी के आरोप के मामले में नया मोड़
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2018, 1:01 PM IST
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगे अपनी पत्नी की जासूसी के आरोप के मामले में नया मोड़ आ गया है। बता दें कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने ठाणे पुलिस को पूछताछ में बताया था कि नवाजुद्दीन अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी की जासूसी करवा रहे थे। इसके बाद ठाणे क्राइम ब्रांच ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नोटिस जारी किया। लेकिन, इसी बीच उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही कहा है कि सेलिब्रिटी होने की वजह से उन्हें सॉफ्ट टारगेट बनाया गया है। जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

दरअसल, ठाणे पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया था कि नवाजुद्दीन ने जासूस की मदद से अपनी पत्नी की फोन कॉल डिटेल निकलवाई हैं। इसके अलावा नवाज ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन का सीडीआर भी निकलवाया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी ही थी कि नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने सामने आते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने शनिवार की शाम अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों पर हैरानी जताते हुए लिखा है कि मजबूर होकर उन्हें अपनी खामोशी को तोड़ना पड़ रहा है। पिछले काफी समय से उनके व नवाज के बारे में कई तरह की खबरें मीडिया में आ रही हैं। इनमें तलाक से लेकर हमारे साथ न रहने तक की खबर प्रसारित हुई हैं। कॉल डिटेल निकलवाने वाली खबर हम दोनों के लिए दुखद है।

मेरे लिए वही पुराने नवाज

आलिया ने स्पष्ट किया कि वह ब्राह्मण परिवार से हैं, लेकिन नवाज ने उन्हें कभी अलग धर्म से होने का अहसास नहीं होने दिया। आलिया कहती हैं कि हमारी प्रेम कहानी करीब 15 साल पुरानी है, जो एक छोटे से घर से शुरू होकर शादी में बदल गई। इस दौरान उनके बीच कई तरह के उतार चढ़ाव आए, लेकिन उनसे कोई फर्क नहीं पड़ा। आलिया कहती हैं कि नवाज दुनिया के लिए कितने भी बड़े सेलिब्रिटी हों, लेकिन उनके लिए वही पुरान नवाज हैं।

यह भी पढ़ें- Video: कश्मीर मुद्दे पर विवादित बयान देने वाले फारूक अब्दुल्ला ने अब संसद को लेकर दिया बड़ा बयान

Published on: