नोएडा

हेरोइन बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इस तरह चलाते थे धंधा, विदेशी भी गिरफ्तार

NCB ने नोएडा से अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2018, 12:28 PM IST
ghaziabad
हेरोइन बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इस तरह चलाते थे धंधा, विदेशी भी गिरफ्तार

नोएडा। देश में नशे का अवैध कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। नोएडा से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक विदेशी नागरिक समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक केमिकल बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल हाई क्लास हेरोइन बनाने में किया जाता था।

एनसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक एसके झा ने बताया कि आरोपितों की पहचान अफगानी नागरिक शमसुद्दीन करीम जादा, प्रतीक शुक्ला और हिमांशु राणा के रूप में हुई है। ये आरोपी लुब्रीकेंट ऑयल कंपनी की आड़ में अवैध धंधा कर रहे थे। गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही उऩ्होंने बताया कि नोएडा स्थित कंपनी परिसर में छापा मारा तो वहां से 9650 किलो अवैध रसायन मिला।

वहीं पुलिस इस जांच में जुट गई है कि रसायन कहां से मगाई गई और हेरोइन को कहां-कहां बेचा जाता है। इसके साथ ही पुलिस ये भी पता कर रही है कि इस गिरोह के साथ और कितने लोग जुड़े हैं और उनके तार कहां-कहां तक फैले हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी ने गत तीन वर्षो में इस रसायन की यह सबसे बड़ी बरामदगी की है।

Updated on:
23 Oct 2018, 12:28 PM IST
Published on: