27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलर्ट: यह है देश का सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहर, सांस लेना भी हुआ मुश्किल

उत्‍तर प्रदेश का गाजियाबाद देश का सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहर रहा, प्रदूषण के मामले में यह रेड जोन में है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Oct 2018, 11:37 AM IST

Ghaziabad News

अलर्ट: यह है देश का सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहर, सांस लेना भी हुआ मुश्किल

गाजियाबाद। तापमान गिरने के साथ ही प्रदूषण की मार भी पड़ने लगी है। दिल्‍ली-एनसीआर सबसे जयादा इसकी चपेट में हैं। सोमवार की बात करें तो उत्‍तर प्रदेश का गाजियाबाद देश का सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहर रहा। प्रदूषण के मामले में यह रेड जोन में है। इसके बाद बुलंदशहर दूसरे स्‍थान पर रहा। एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स के अनुसार, सोमवार को गाजियाबाद का प्रदूषण स्‍तर 319 रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: अलर्ट: दिल्‍ली-एनसीआर में इस दिन होगी तेज बारिश, इसके बाद बढ़ेगी सर्दी

रेड जोन में है गाजियाबाद

प्रदूषण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को गाजियाबाद के पीएम-10 का स्‍तर 319 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो देश्‍ा में सबसे ज्‍यादा था। 300 से ऊपर होने के कारण यह रेड जोन में है। बताया जा रहा है कि अभी तीन दिन प्रदूषण का स्‍तर और बढ़ेगा। इससे सांस के मरीजों को दिक्‍कतें बढ़ रही हैं। हालांकि, पिछले साल अक्‍टूबर में यह आंक‍ड़ा 400 तक पहुंच गया था। इसको देखते हुए इस साल थोड़ी राहत है। विभाग के अनुसार, पिछले साल गाजियाबाद में 400 से अधिक एयर क्वॉलिटी का स्तर बना हुआ था।

यह भी पढ़ें:मुजफ्फरनगर में पुलिस परिवार की आेर से लगे ऐसे पोस्‍टर, पढ़कर उड़ी अधिकारियों व खुफिया विभाग की नींद- देखें वीडियो

एयर क्वॉलिटी इंडेक्स

दिल्ली- 272

फरीदाबाद- 291

ग्रेटर नोएडा- 276

गुरुग्राम- 231

नोएडा- 266

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: लालू यादव को लगा एक और बड़ा झटका, अब उनके इस दामाद को भेजा गया नोटिस

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग