नोएडा

Noida Airport: तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी, 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

Noida Airport: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जेवर एयरपोर्ट एयरपोर्ट के निर्माण की लिए आधारशिला रखेंगे।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2021, 3:50 PM IST
cm_airport.jpg

Noida Airport: यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार 23 नवंबर को सीएम योगी खुद जेवर पुहंचकर एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेंगे। 25 नंबर को पीएम नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जेवर एयरपोर्ट एयरपोर्ट के निर्माण की लिए आधारशिला रखेंगे। एयरपोर्ट के शिलान्यास के कार्यक्रम की देखरेख में लगे जेवर के स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह गांव वालों संग बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। उनका कहना है सभा स्थल पर चार लाख लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। करीब तीन लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

योगी सरकार की प्रमुख परियोजना है जेवर एयरपोर्ट

गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बना रहा यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यह एयरपोर्ट 6200 हेक्टेयर में बन कर तैयार होगा। जेवर एयरपोर्ट प्रदेश की योगी सरकार की प्रमुख परियोजना है। सूबे में अगलवे साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। आगामी चुनाव से पहले प्रदेश सरकार इस काम में पूरी ताकत से जुटी है।

प्रभारी मंत्री ने की थी अधिकारियों के साथ बैठक

बता दें कि यूपी के स्वास्थ्य मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और जिले के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम सुहास एल यतिराज, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण वीर सिंह, परियोजना के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया समेत अन्य लोग शामिल हुए थे।

Published on: