1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुविधाएं न मिलने पर सोसाइटी वालों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतर निकाला प्रोटेस्ट मार्च

निवासियों ने बताया कि आंत्ररा होम्स बिल्डर ने करीब 10 साल पहले प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन शुरू किया। बिल्डर ने खरीददारों को एक अच्छी सोसाइटी के तस्वीरें और थ्री डी वीडियो दिखाकर फ्लैट बेच दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Nov 2021, 1:51 PM IST

protest.jpg

,,

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में अपना आशियाने बनाने वाले लोगों को तरह-तरह की परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। पहले अपना घर पाने के लिए संघर्ष और अब जब घर मिल गया है, तब लोगों को बिल्डर से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आंत्ररा होम्स के निवासियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर कर प्रोटेस्ट मार्च किया। लोगों ने सोसाइटी में सुविधाएं नहीं देने और आवाज उठाने पर परेशान करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें : अब बिजली बिल जमा करने के लिए न हो परेशान, विभाग शुरू कर रहा नई व्यवस्था

नहीं मिल रही है मूलभूत सुविधाएं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आंत्ररा होम्स में रहने वाले लोगों ने बिल्डर के खिलाफ प्रोटेस्ट मार्च निकाल जमकर नारेबाजी की। निवासियों ने बताया कि आंत्ररा होम्स बिल्डर ने करीब 10 साल पहले प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन शुरू किया। बिल्डर ने खरीददारों को एक अच्छी सोसाइटी के तस्वीरें और थ्री डी वीडियो दिखाकर फ्लैट बेच दिए। कई साल बीत जाने के बाद भी बिल्डर ने मूलभुत सुविधा नहीं मिल पा रही है।

कई बार की जा चुकी है बिल्डर से शिकायत

आलम यह है कि बिल्डर के द्वारा न तो इंटरनेट सेवा सही से दे पा रहे है और न ही सोसाइटी में सही से सफाई हो रही है। इतना ही नहीं पानी व बिजली आदि सहित कई समस्याओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि बिल्डर को इसकी शिकायत की गई, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने के चलते मजबूर होकर प्रोटेस्ट करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी की तलाश में लगाई गई दो टीमें

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश