1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बिजली बिल जमा करने के लिए न हो परेशान, विभाग शुरू कर रहा नई व्यवस्था

मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता शहर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मीटर रीडरों द्वारा बिल जमा करने के लिए तैयारी की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Nov 2021, 12:55 PM IST

electricity_bill.jpg

मुरादाबाद. बिजली विभाग अपने उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग नई व्यवस्थाएं बनाने में जुट गई है। बिजली विभाग की कोशिश है कि उपभोक्ताओं के घर मीटर रीडिंग के लिए जाने वाले कर्मचारी ही बिल भी जमा करें। जिससे उपभोक्ताओं को काफी हद तक सहूलियत तो मिलेगा ही साथ ही साथ समय से विभाग को राजस्व भी मिलेगा। विभाग की तैयारी है कि अगले महीने से इस व्यवस्था को अमल में लाया जाए।

यह भी पढ़ें : मेला देखने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या, भाई की तहरीर पर साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर बैठे जमा होगा बिजली का बिल

बिजली विभाग अपने उपभोक्ताओं को सुविधा देने की योजना पर काम कर रहा है। इस व्यवस्था की शुरुआत अगले महीने से शुरू हो जाएगी। व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बील जमा करने के लिए बिजली घर जाने की जरुरत नहीं होगी। मीटर रीडिंग के घर आने वाले कर्मचारी ही बिल भी जमा कर लेंगे। नई व्यवस्था के बाद सभी मीटर रीडरों का ई-वायलट रीचार्ज होना है। जिससे विभाग के पास मीटर रीडरों का पैसा जमा हो और वह बिल जमा करने के बाद विभाग को पैसा जमा करा सकें।

मीटर रीडर जमा करेंगे बिल- संजय कुमार

मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता शहर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मीटर रीडरों द्वारा बिल जमा करने के लिए तैयारी की जा रही है। मीटर रीडरों का ई-वायलट रीचार्ज होने के बाद ये व्यवस्था शुरू हो जाएगी। सभी मीटर रीडरों को इसकी जानकारी पहले दी जा चुकी है।

शहर के बाद देहात में शुरू होगी व्यव्स्था- अधीक्षण अभियंता देहात

वहीं अधीक्षण अभियंता देहात दीपक कुमार ने बताया कि शहर में बिल जमा करने की व्यवस्था सुचारू होने के साथ ही देहात के इलाकों में भी इस व्यवस्था को शुरू कराई जाएगी। गांव में बिल जमा करने की सुविधा होने से ग्रामीणों को दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : थानों की हवालातों में होने वाली मौतों पर सतर्क हुई पुलिस, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे