नोएडा

Video: Thugs of Hindostan देखने के बाद दर्शकों ने दिया यह Review

Amir Khan और Amitabh Bachchan की फिल्‍म Thugs of Hindostan 8 नवंबर 2018 को दुनियाभर के 7000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो गई, Movie Online Download करने के लिए सर्च कर रहे लोग
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 2:53 PM IST
Thugs of Hindostan
Video: Thugs of Hindostan देखने के बाद दर्शकों ने दिया यह Review

नोएडा। आमिर खान (Amir Khan) और अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) की एकसाथ पहली फिल्‍म Thugs of Hindostan 8 नवंबर 2018 को दुनियाभर के 7000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो गई। इस मूवी Thugs of Hindustan का पूरे देश को काफी समय से इंतजार था। नोएडा में फिल्‍म देखने वाले दर्शकों ने इसे बेहतरीन बताया है। हालांकि, कुछ इसे पैसे की बर्बादी भी बता रहे हैं।

Thugs of Hindostan Review

मूवी Thugs of Hindostan को देखने के लिए नोएडा के मल्‍टीप्‍लेक्‍स में शुक्रवार के काफी भीड़ उमड़ी। ज्‍यादतर टिकटें एडवांस बुक हो गए थे। वेव सिनेमा में मूवी देखने आए दर्शकों ने इसे सुपरहिट बताया। उनका कहना था कि आमिर खान और अमिताभ बच्‍चन की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। दोनों की अदाकारी काफी धमाकेदार है। हालांकि, कुछ दर्शकों को यह पायरेट ऑफ कैरेबियन की देशी कॉपी लगी। उन्‍हें इसको देखने पैसे फूंकने के बराबर लगा।

यह है कहानी

Thugs of Hindostan फिलिप मेडो के नॉवेल कन्‍फेशंस ऑफ ठग (Confessions of a Thug) पर आधारित है। इसमें 1790 से 1805 की कहानी दिखाई गई है। इसमें आमिर खान ने फिरंगी और अमिताभ बच्‍चन ने आजाद की भूमिका निभाई है। बाद में आजाद और फिरंगी दोनों मिलकर अंग्रेजों से जंग लड़ते हैं।

Download करने के लिए यहां कर रहे सर्च

वहीं, नोएडा के कुछ युवा मूवी को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए Google और Youtube पर सर्च कर रहे हैं।

Updated on:
9 Nov 2018, 2:53 PM IST
Published on: