नोएडा

Video: लोकसभा चुनाव से पहले इस दिग्‍गज कांग्रेसी ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में नोएडा के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

less than 1 minute read
Jan 23, 2019
Big Breaking: लोकसभा चुनाव से पहले इस दिग्‍गज कांग्रेसी ने थामा भाजपा का दामन

नोएडा। जहां एक तरफ कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को वेस्‍ट यूपी का प्रभार सौंपा गया, वहीं कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ उनके कई समर्थकों ने भी लखनऊ में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की। उन्‍हें भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्षता ने पार्टी की सदस्‍यता दिलाई।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिलाइ्र सदस्‍यता

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में नोएडा के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सिंह चौहान ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में उनके साथ कई और समर्थकों ने भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की। इस मौके पर डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि डॉ. विजय सिंह चौहान के आने से पार्टी और मजबूत होगी। डॉ. विजय सिंह चौहान प्रकाश अस्पताल के प्रबंध निदेशक के साथ ही समाजसेवी भी हैं।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

विजय सिंह चौहान ने करीब 10 साल पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने नोएडा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले विजय सिंह चौहान के भाजपा ज्‍वाइन करने से कांंग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह चौहान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

Published on:
23 Jan 2019 04:03 pm
Also Read
View All