2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: गठबंधन की तरफ से यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे आजम खान, कांग्रेस की ‘बेगम’ से होगी टक्‍कर!

गठबंधन के बाद वेस्‍ट यूपी की यह सीट तो पक्‍का सपा में खाते में जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Jan 2019, 11:07 AM IST

Azam Khan

गठबंधन की तरफ से यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे आजम खान, कांग्रेस की 'बेगम' से होगी टक्‍कर!

रामपुर। सपा और बसपा गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की कई सीटें बहुजन समाज पार्टी के खाते में जा रही हैं, लेकिन एक सीट तो पक्‍का सपा में खाते में जाएगी। इतना ही नहीं वेस्‍ट यूपी की इस सीट से सपा के पूर्व मंत्री और कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खान के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। दो माह पहले उन्‍होंने खुद चुनाव लड़ने की बात भी कही थी। इनको इस सीट पर कांग्रेस की बेगम नूरबानो का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: अखिलेश यादव से मिले रामगोपाल व आजम खान, सीटों को लेकर कर दी यह बड़ी मांग

पिछले चुनाव में दूसरे स्‍थान पर रही थी सपा

रामपुर में अभी वर्तमान में भाजपा सांसद डॉ. नेपाल सिंह हैं। उनकी उम्र 80 पार हो चुकी है। ऐसे में उनका टिकट कटने की भी संभावना जताई जा रही है। वैसे भी 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. नेपाल सिंह ने केवल दो फीसदी वोटों के अंतर से सपा के नसीर खान को हराया था। मतलब पिछले चुनाव में सपा यहां दूसरे नंबर पर रही थी। रामपुर सपा के कद्दावर नेता आजम खान का गृह जिला भी है। वह यहां से विधायक हैं जबक‍ि उनका बेटा अब्‍दुल्‍ला आजम रामपुर लोकसभा क्षेत्र की ही स्‍वार टांडा विधानसभा सीट से विधायक है। ऐसे में सपा और बसपा के गठबंधन में रामपुर की सीट सपा के खाते में ही जाती दिख रही है।

यह भी पढ़ें: Video: वसीम रिजवी ने पीएम से मदरसे बंद करने को कहा तो देवबंदी उलेमा ने भी कर दी यह मांग

9 बार विधायक रह चुके हैं आजम

करीब दो माह पहले आजम खान ने पत्रिका संवाददाता से बातचीत में खुद कहा था कि वह रामपुर से चुनाव लड़ेंगे। अब अगर आजम खान खुद मैदान में उतर रहे हों तो सपा से कोई दूसरा दावा कैसे ठोक सकता है। माना जाता है क‍ि उन्‍हें यहां से हराना काफी मुश्किल है। आजम खान यहां से 9 बार विधायक चुने गए हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी के आगे कोई नहीं ठहरता।

यह भी पढ़ें: Video: बिजनौर में विरोध के बाद अब इस नेता को मिला बसपा की तरफ से टिकट!

कांग्रेस से इनके नाम चल रहे

वहीं, बात अगर दूसरे दलों की करें तो इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस का भी दबदबा रहा है। अब चर्चा चल रही है पूर्व सांसद बेगम नूरबानो यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उनके अलावा प्रदेश महासचिव मतिर्रहमान उर्फ बबलू और पूर्व विधायक संजय कपूर भी यहां से कांग्रेस से टिकट की रेस में हैं। इनमें से पूर्व सांसद बेगम नूरबानो की कांग्रेस से दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। उधर, भाजपा से वर्तमान सांसद डॉ. नेपाल सिंह का टिकट कटने की चर्चा चल रही है। यहां से श्यामलाल एडवोकेट, पूरनलाल लोधी, आकाश हनी, सौरभ पाल और प्रशांत लोधी भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैं। हालांकि, बीच में यहां से फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा का नाम भी यहां से चला था लेकिन अब फिलहाल इस मामले में सब खामोश हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी की इस सीट से मायावती के चुनाव लड़ने की चर्चा, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया यह रिएक्‍शन