2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी की इस सीट से मायावती के चुनाव लड़ने की चर्चा, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया यह रिएक्‍शन

सोशल मीडिया पर मायावती के सहारनपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 22 Jan 2019, 1:53 PM IST

mayawati

यूपी की इस सीट से मायावती के चुनाव लड़ने की चर्चा, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया यह रिएक्‍शन

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन के बाद अब उम्‍मीदवारों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में बसपा की एक फर्जी लिस्‍ट भी वायरल हुई थी, जिसमें पार्टी सुप्रीमो मायावती को सहारनपुर से उम्‍मीदवार बताया गया था। अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर चचा्र शुरू हो गई है। चर्चा चल रही है क‍ि बसपा सुप्रीमो मायावती उत्‍तर प्रदेश के आखिरी जिले सहारनपुर से चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, सहारनपुर से बसपा के जिलाध्‍यक्ष का कहना है क‍ि बहन जी सर्वेसर्वा हैं। वह जहां से चाहेंगी चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: दलितों व मुस्लिमों के विरोध के बाद मायावती ने बदला उम्‍मीदवार, अब इनको मिला बसपा से टिकट!

लोगों ने किया स्‍वागत

हाल ही में बसपा के लोकसभा उम्‍मीदवारों की एक फर्जी लिस्‍ट वायरल हुई थी। उसमें बसपा सुप्रीमो मायावती को सहारनपुर से कैंडिडेट बताया गया था। वहीं, सोशल मीडिया पर अब उनके सहारनपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। इसको लेकर शोसल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। जहां एक फेसबुक पोस्‍ट पर बीएस धारिवाल ने लिखा, अगर मायावती सहारनपुर से चुनाव लड़े तो सहारनपुर वालों का सौभाग्‍य होगा। जितनी बड़ी उपलब्धि हैं, उन्‍हीं के नाम हैं। जबक‍ि रियाज गादा ने लिखा, सहारनपुर समाजवादी है, सपा के पास ही रहनी है। वहीं, कुछ और लोगों ने भी मायावती के सहारनपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा का स्‍वागत किया है।

यह भी पढ़ें:रेल मंत्री ने महागठबंधन को इनकी जमात बताया- देखें वीडियो

बसपा जिलाध्‍यक्ष ने इसे अफवाह बताया

इस बारे में जबक बसपा जिलाध्‍यक्ष रिषी पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बहन जी के सहारनपुर से चुनाव लडऩे की चर्चा अफवाह है। इस मामले में लखनऊ में केस भी दर्ज करवा दिया गया था। अभी तक उनके यहां से लड़ने की कोई सूचना नहीं है। बाकी वह जो कहेंगी, आदेशों का पालन किया जाएगा।