2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बिजनौर में विरोध के बाद अब इस नेता को मिला बसपा की तरफ से टिकट!

बिजनौर में बसपा उम्‍मीदवार के समर्थक इसके लिए मायावती काे दे रहे हैं धन्‍यवाद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 22 Jan 2019, 2:23 PM IST

Bijnor

Video: बिजनौर में विरोध के बाद अब इस नेता को मिला बसपा की तरफ से टिकट!

बिजनौर। जनपद में बसपा उम्‍मीदवार का विरोध होने के बाद पार्टी सुप्रीमो द्वारा उम्‍मीदवार बदलने की चर्चा चल रही है। बसपा उम्‍मीदवार के समर्थक इसके लिए बसपा सुप्रीमो मायावती काे धन्‍यवाद दे रहे हैं। इसके लिए वे मायावती का आभार भी जता रहे हैं।

रुचि वीरा का हुआ था विरोध

दरअसल, बिजनौर से टिकट को देखते हुए पूर्व विधायक रुचि वीरा ने बसपा का दामन थाम लिया था। वह सपा के टिकट पर यहां से विधायक रह चुकी हैं। बसपा ज्‍वाइन करने पर उन्‍हें बिजनौर का लोकसभा प्रभारी बना दिया गया था। मतलब उनको बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट मिल गया था। इससे जिले के दलित और मुस्लिम नाराज हो गए थे। उनके विरोध को देखते हुए बसपा हाईकमान को अपना फैसला बदलना पड़ा था। कुछ दिन बाद ही रुचि वीरा को लोकसभा प्रभारी के पद से दिया गया था। अब बिजनौर से इकबाल ठेकेदार को बसपा का संभावित उम्मीदवार बताया जा रहा है। इसके बाद इकबाल ठेकेदार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ रही है और वे मायावती का धन्‍यवाद अदा कर रहे हैं। इकबाल ठेकेदार चांदपुर से दो बार बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। हालांकि, इसकी अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनके समर्थक टिकट मिलने की बात कह रहे हैं।