2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: वसीम रिजवी ने पीएम से मदरसे बंद करने को कहा तो देवबंदी उलेमा ने भी कर दी यह मांग

शिया वफ्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री को लिखी है चिठ्ठी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 22 Jan 2019, 3:58 PM IST

Deoband

वसीम रिजवी ने पीएम से मदरसे बंद करने को कहा तो देवबंदी उलेमा ने भी कर दी यह मांग

देवबंद। शिया वफ्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिख कर कहा है कि भारत में जितने मदरसे चल रहे हैं। उनको बंद कर दो क्योंकि उनके अंदर आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है। इस पर देवबंदी उलेमा ने सरकार से मांग की है कि इस तरह की बकवास करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जो जहर उगल रहे हैं और अपनी जुबान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन पर जल्‍द कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: यूपी के इन जिलों में भयंकर बारिश, दो-तीन तीन स्‍कूल बंद करने के आदेश

मदरसों को बंद करने की अपील की

इत्तेहाद उलेमा-ए-हिंद के अध्‍यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा का कहना है क‍ि वसीम रिजवी ने अभी अपने एक पत्र के द्वारा प्रधानमंत्री से अपील की है। उन्होंने मांग की है कि मदरसों को बंद कर देना चाहिए। वसीम रिजवी की यह सोच निहायत गलत है। मदरसों में पढ़ने वालों ने हमेशा देश के लिए काम किया है। हिंदुस्तान की आजादी में जो मदरसों की भूमिका रही है, वह कोई दूसरा नहीं निभा पाया है। तारीख इसकी गवाह है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: दलितों व मुस्लिमों के विरोध के बाद मायावती ने बदला उम्‍मीदवार, अब इनको मिला बसपा से टिकट!

वसीम रिजवी पर साधा निशाना

उन्‍होंने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी में उलेमाओं की शहादत को आप पढ़ें। आपको मालूम होगा कि मदरसों ने हमेशा देश के दुश्मनों को अपना दुश्मन माना है। जिस देश में रहते हैं, उससे मोहब्बत करना हमारा ईमान है। वसीम रिजवी हमेशा इस तरह की बकवास करते रहते हैं। उन्‍होंने देश में हमेशा आग लगाने की कोशिश की है। मदरसों समेत तमाम धार्मिक स्थलों और इस्लाम के खिलाफ वह हमेशा मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। वह भारत सरकार से अपील करते हैा कि इन लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे देश का अमन-चैन बना रहे।