नोएडा

नोएडा में स्वच्छ इंडिया अभियान के तहत विधायक ने लॉन्च किए डस्टबिन

शहर में हर रोज 600 मीट्रिक टन कचरा निकलता है।
2 min read
Mar 28, 2018
abhiyan

नोएडा। ‘देशव्यापी बनेगा स्वच्छ इंडिया अभियान’ के तहत यूपी का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा शहर के सार्वजनिक स्थानों पर 100 लेबोट्री टेस्टेड आईएसआई ट्रेडमार्क योग स्टेनलेस स्टील डस्टबिन इंस्टॉल किए गए। इस कार्यक्रम का अनावरण नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ इंडिया अभियान का उद्देश्य देश में स्वच्छता को बढ़ावा देकर देश को खुले में शौच मुक्त बनाया है।

हर रोज निकलता है 600 मीट्रिक टन कचरा

इस दौरान स्वच्छ इंडिया अभियान ऑर्गनाइजर दिव्या ने बताया कि नोएडा में प्रतिदिन 600 मीट्रिक टन ठोस कचरा निर्मित होता है। जो शहर के आसपास लैंडफिल साइट्स पर डम्प किया जाता है। यह अभियान सूखे और गीले कचरे का पृथक्कीकरण बढ़ायेगा और नोएडा के नागरिकों के बीच सेहत एवं स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक करेगा।

नोएडा के सेक्टर 29 ब्रह्मपुत्र मार्केट के बाहर कचरा डालने के लिए स्टील के नए डस्टबिन लांच किए गए हैं| नए डस्टबिन की लौंचिंग करते हुए नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा की दीर्घकाल हम स्मार्ट डस्टबिन स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। ये स्मार्ट शहरों में कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक है। नोएडा के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता की कमी को दूर करना है, हमें विश्वास है कि हमारे प्रयास शहर के समक्ष रखने के लिए काफी सार्थक साबित होंगे।

पूरे शहर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

पंकज सिंह ने इस अवसर कर शहर की अन्य समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नोएडा शहर के चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहे है। इस पर भी ध्यान दिया जाएगा और प्राधिकरण के अधिकारियों को बोल कर सभी चौराहे के सीसीटीवी कैमरे सही कराया जाएगा और पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे|

Published on:
28 Mar 2018 05:57 pm