नोएडा

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में अब उतरी महिलाएं और बच्चे लहराया तिरंगा

पिछले काफी समय से गांव से लेकर शहर के लोग कर रहे है।डंपिंग ग्राउंड बनने का विरोध
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 12:02 PM IST
noida news
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में अब उतरी महिलाएं और बच्चे लहराया तिरंगा

नोएडा।नोएडा के सेक्टर-123 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाये जा रहे डम्पिंग ग्राउण्ड के विरोध में नोएडा के लोगों का कई महीनों से लगातार प्रदर्शन जारी हैं।लेकिन शासन प्रशासन व नोएडा प्राधिकरण एक सुनने को तैयार नहीं हैं। इसी कड़ी में रविवार को डम्पिंग ग्राउंड में हजारों की तादात में महिला आैर बच्चों समेत अन्य लोग पहुंचे।यहां उन्होंने शासन प्रशासन व नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और नोएडा प्राधिकरण द्वारा डम्पिंग ग्राउंड के लिए की गई खुदाई के लिए खोदे गए गड्ढे़ में मिट्टी डालकर अपना विरोध जताया।साथ ही झंडा लहराया।

कुछ एेसे किया विरोध प्रदर्शन

यह वहीं जगह है। जहां पर नोएडा प्राधिकरण महीनों से डम्पिंग ग्राउण्ड बनाने का प्रयास कर रहा हैं। इसका सेक्टर- 123 के आस पास के सेक्टर व गांव के लोग बराबर विरोध कर रहे हैं और किसी भी हालत में यहां डम्पिंग ग्राउंड न बनने देने की बात कह रहे है। लेकिन प्राधिकरण एनजीटी के नियमों की परवाह किये बगैर डम्पिंग ग्राउंड के बनाने का लगातार प्रयास कर रहा हैं। इसी का विरोध करने हर बार की तरह हजारों की तादात में सेक्टर व ग्रामीणवासियों ने पहुंचकर विरोधकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अच्छी खासी संख्या में ग्रामीण महिलाएं आैर बच्चे भी पहुंचे। इसके साथ ही कर्इ सपा नेता भी मौजूद रहे।

सपा नेताआें ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

इस विरोध प्रदर्शन में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओ की माने तो भारतीय जनता पार्टी की जब से सरकार बनी हैं, इन्होंने हमेशा जनता के अहित का काम किया हैं। जिसका समाजवादी पार्टी हमेशा विरोध करती आई हैं और नोएडा प्राधिकरण द्वारा जो ये डम्पिंग ग्राउण्ड बनाया जा रहा है, यह किसी भी स्तर से ठीक नही है। जिसका पार्टी बराबर विरोध करती आ रही है। और यह विरोध तबतक जारी रहेगा जबतक प्राधिकरण अपना फैसला नही बदल देता इस डम्पिंग ग्राउंड के बनने से लाखों लोग प्रभावित होंगे जो हम किसी भी कीमत में नही होने देंगे। वही अभीतक प्राधिकरण,शासन-प्रशासन, मंत्री, विधायक से हम मीटिंग कर चुके लेकिन कोई भी नतीजा हासिल नहीं हुआ है।

Published on: