2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार का कहर: बस और कैंटर में जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर ही दर्दनाक माैत, 8 यात्री घायल

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jun 2018, 11:27 AM IST

Hapur

तेज रफ्तार का कहर: बस और कैंटर में जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर ही दर्दनाक माैत, 8 यात्री घायल

हापुड़. सिंभावली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबिक 8 यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अन्य यात्रियों को भी उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का अलर्ट: इन शहरों में तूफान आज मचा सकता है भारी तबाही

यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार में अाया अनोखा फरमान, घर में कुत्ता दिखा तो भरने पड़ेंगे इतने हजार

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2.30 बजे सिंभावली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने आगे निकलने की होड़ में एक कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 8 लोग इस हादसे में घायल हो गए। वहीं एक अन्य युवक को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया। इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अन्य यात्रियों को भी उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- युवतियों व महिलाओं को दुष्कर्मियों से ऐसे बचाएगी यह जैकेट, जानिए इसकी खूबियां

यह भी पढ़ें- पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत, रात भर पति अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ करता है एेसा काम