नोएडा

नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में बड़ा हादसा, 43वीं मंजिल से कूदा युवक, मौके पर मौत

Noida Supernova Society: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में 43वीं मंजिल से गिरने के बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान की जा रही है।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
Noida News
नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदा युवक, मौके पर मौत (X Photo @ashishpaswan0)

Noida News:नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। जमीन पर गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक 80 मंजिला इमारत की 43वीं मंजिल की रेलिंग पर लटका दिखाई दे रहा है। वह करीब 2 से 3 सेकंड तक रेलिंग पर चलता नजर आता है। उसी दौरान फ्लोर पर एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई देता है। इसके बाद युवक ने नीचे छलांग लगा दी।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाला

नीचे गिरने के बाद युवक की हालत गंभीर थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को बोरी में रखकर वहां से हटाया। घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो, CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक सुपरनोवा सोसाइटी में रहता था या किसी काम से वहां आया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक सुपरनोवा के Airbnb में रुका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानिए क्या है पूरा है मामला

पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर इलाके में रहने वाले संभव पुत्र विनय कुमार जैन ने 2 अक्टूबर को बिल्डिंग का कमरा नंबर 4228 किराए पर लिया था। वह दोपहर करीब ढाई बजे कमरे में पहुंचा था। शनिवार सुबह 11:27 बजे वह कमरे की बालकनी पर चढ़कर बाहर की तरफ लटक गया। पास के कमरा नंबर 4227 में एसी का काम कर रहे टेक्नीशियन ने उसे देखा तो बाहर आए। उन्होंने संभव को समझाने की कोशिश की और ऊपर आने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान संभव ने बताया कि वह बहुत ज्यादा डिप्रेशन में है और जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने छलांग लगा दी।

सूचना मिलने के बाद सेक्टर-126 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को मौके से इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को संभव का बनाया हुआ एक वीडियो भी मिला है। बताया जा रहा है कि वीडियो में उसने आर्थिक परेशानी का जिक्र करते हुए जान देने की बात कही थी। पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा उसके मोबाइल में संभव और उसके पिता के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट भी मिली है।

Updated on:
03 Oct 2026 02:33 pm
Published on:
03 Oct 2026 12:55 pm